TN

TotaRam News

What's Hot

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को दिए सहायक उपकरण

Table of Content

ए.के. शर्मा ने किया सहायक उपकरण वितरण

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज मधुबन क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, डुमरी मर्यादपुर, मऊ में आयोजित एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में 2500 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मधुबन और दोहरीघाट क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा से उनका जुड़ाव आज का नहीं है। कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने निरंतर क्षेत्र के लोगों की सहायता की और तब से लेकर आज तक क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

मधुबन, दोहरीघाट एवं मऊ के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे

मंत्री ने कहा कि मऊ जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मधुबन, दोहरीघाट और पूरे मऊ जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी तथा सड़क, बिजली, पेयजल, नगरीय सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का चौतरफा विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हजारों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त कर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों का मंत्री श्री शर्मा ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूरत सेप्टिक टैंक हादसा: 4 श्रमिकों की मौत पर NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

सूरत हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 7 जून 2026 को गुजरात के सूरत जिले में एक आभूषण बनाने वाली इकाई में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार श्रमिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा...

पीएम मोदी करेंगे नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता

‘विकसित भारत 2047’ पर होगा मंथन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप विकसित भारत के लक्ष्य के अंतर्गत इस वर्ष का विषय ‘2047 तक विकसित...

भारतीय रेल देशभर के रेलवे स्टेशनों पर करेगी फायर सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम Totaram.news. रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल देशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगी। इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों और...

लखनऊ काकोरी गौशाला में वृहद गो संरक्षण कार्यक्रम, धर्मपाल सिंह ने गौसेवा पर दिया संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां काकोरी के किशन तेज खेड़ा स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन कर उनका...

युवा संगम चरण-6: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने किया हरियाणा और NIT कुरुक्षेत्र का दौरा

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल Totaram.news. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) पहल के तहत ‘युवा संगम चरण-VI’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.