TN

TotaRam News

What's Hot

जालौन क्रिकेट समर कैंप 2026 में कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने सिखाईं क्रिकेट की बारीकियां

Table of Content

डॉ. ईशान सोनी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन (डीसीए) द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में आयोजित क्रिकेट समर कैंप एवं कोचिंग वर्कशॉप 2026 में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कैंप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे ने खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीकी कौशल, अनुशासन और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) डॉ. ईशान सोनी ने कैंप में उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा कैंप की विशेषताओं और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने और अनुभवी प्रशिक्षकों से सीखने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने तथा कैंप में सीखी गई तकनीकों को अपने खेल में अपनाने की अपील की।

डीसीए जालौन के प्रयासों की हुई सराहना

डॉ. सोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डीसीए लगातार जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर आर आई लाइन पवन कुमार, यूपीसीए के निदेशक एवं डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू, सचिव विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन, कोच कमल सैनी, राजकुमार, आशीष कुमार, सागर यादव, ओमवीर, प्रशांत श्रीवास्तव,ग्राउंड्समैन रिक्की सिंह सहित डीसीए जालौन के सभी पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, फिटनेस और आधुनिक क्रिकेट तकनीकों का महत्व बताते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.