TN

TotaRam News

What's Hot

UP News: प्रयागराज में केशव मौर्य ने सरकारी वकीलों को दी बधाई

Table of Content

मानदेय वृद्धि को बताया ऐतिहासिक

लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय एवं मासिक भत्तों में 50 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय अधिवक्ता समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से न्यायालयों में प्रभावी पैरवी करने वाले अधिवक्ता राज्य की न्यायिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

उन्होंने प्रयागराज में समारोहपूर्वक आयोजित एक कार्यक्रम मे सभी सरकारी अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अब अधिवक्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की ओर से आवंटित मामलों की पूरी निष्ठा एवं मजबूती से पैरवी कर न्याय के पक्ष को और सशक्त बनाएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और न्यायालयों में चले लंबे विधिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें अधिवक्ताओं का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज( इलाहाबाद) उच्च न्यायालय की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर है। यहां के अधिवक्ताओं ने देश की न्यायिक व्यवस्था को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जुड़े अनेक विधिवेत्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय सहित देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण जनता का विश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की नीतियों पर अपना भरोसा बनाए रखेगी।
उप मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापनों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी विषयों को शासन स्तर पर गंभीरता से रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान किसी भी स्थिति में कम नहीं होने दिया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिवक्ताओं से संगठन और समाज के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनहित एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.