TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU लखनऊ में स्पाइन एंडोस्कोपी प्रशिक्षण शुरू, कमर दर्द और सायटिका के आधुनिक उपचार पर फोकस

Table of Content

SEED BASIC-1.0 कार्यशाला का शुभारंभ, देशभर से आए चिकित्सकों ने लिया हिस्सा; कमर दर्द और सायटिका के उपचार में मिनिमल इनवेसिव तकनीकों पर विशेष फोकस

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की पेन मेडिसिन यूनिट ने एनाटॉमी विभाग के सहयोग से “SEED BASIC-1.0: Spine Endoscopy Education and Dissection (Series-1)” का शुभारंभ किया। इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लीनिशियन्स (ISPC) के तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एंडोस्कोपिक स्पाइन प्रक्रियाओं और आधुनिक दर्द निवारण तकनीकों के क्षेत्र में चिकित्सकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पेन मेडिसिन यूनिट की प्रभारी एवं प्रोफेसर डॉ. सरिता सिंह ने की। आयोजन का संचालन डॉ. मनीष सिंह एवं डॉ. अभिषेक द्वारा किया गया। कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें दक्षिण भारत के कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और आधुनिक स्पाइन एंडोस्कोपी तकनीकों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विष्णुकुमार और डॉ. बृहस्पति तिवारी ने “एंडोस्कोपी का परिचय” विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद KGMU के एनाटॉमी विभाग की कैडवेरिक लैब में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. राखी गुप्ता तथा अन्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

विशेषज्ञों के अनुसार स्पाइन एंडोस्कोपी एक अत्याधुनिक मिनिमल इनवेसिव तकनीक है, जो कमर दर्द और सायटिका जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस प्रक्रिया में बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती और अपेक्षाकृत छोटे हस्तक्षेप के माध्यम से मरीज को राहत प्रदान की जाती है। अधिकांश मामलों में मरीज को केवल एक दिन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद उसकी स्थिति के अनुसार अगले दिन छुट्टी दी जा सकती है।

केवल 10 प्रतिभागियों तक सीमित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिम्युलेटेड ऑपरेटिंग रूम वातावरण में कैडवर आधारित अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य विशेषज्ञ दर्द चिकित्सकों को वास्तविक मरीजों पर प्रक्रिया करने से पहले सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, जिससे वे जटिल रीढ़ संबंधी तकनीकों में दक्षता हासिल कर सकें।

डॉ. सरिता सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आधुनिक दर्द चिकित्सा और स्पाइन एंडोस्कोपी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया कि यह पहल चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.