/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

Table of Content

आईएनएस गोमती बनेगा आकर्षण का केंद्र, लखनऊ में तैयार ‘नौसेना शौर्य वाटिका’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने जा रही है। भारतीय नौसेना की वीरता, पराक्रम एवं तकनीकी क्षमता को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण 30 मई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सी०जी० सिटी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्रवेश द्वार संख्या- 5 के सन्निकट, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण समारोह को लेकर बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका भारतीय नौसेना के वीर सेनानियों को समर्पित श्रद्धांजलि स्थल है। यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को भी प्रबल करेगा। उन्होंने आगे बताया कि यह राजधानी वासियों के लिए राज्य सरकार का तोहफा है। आगंतुक इस संग्रहालय को देखकर नौसेना के कर्तव्य एवं पराक्रम पर गर्व करेंगे।’

राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर नया अध्याय 

पर्यटन मंत्री ने आगे बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहा है। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत पोत गोमती दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी। उन्होंने बताया, कि भारतीय नौसेना एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित यह परियोजना अत्याधुनिक ओपन एयर म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में तैयार की गई है।

आईएनएस गोमती होगा मुख्य आकर्षण

नौसेना शौर्य वाटिका में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत युद्धपोत आईएनएस गोमती स्थापित किया गया है। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को सेवा से रिटायर हुआ था। इसके अलावा वाटिका में नौसेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण व संरचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें एंकर, एके-726 मीडियम रेंज तोप, सीईटी-53 एम पनडुब्बी अवरोध, जिफ-101 लॉन्चर विद आरजे, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं।

युवाओं में बढ़ाएगा राष्ट्र प्रेम- मंत्री 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका आने वाले समय में देश के प्रमुख सैन्य पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा। यहां आने वाले पर्यटक भारतीय नौसेना के इतिहास, युद्ध अभियानों, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा की व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह स्थल बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.