TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow और Indian Army AMC Centre के बीच MoU, मेडिकल ट्रेनिंग और रिसर्च सहयोग को बढ़ावा

Table of Content

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), उत्तर प्रदेश, लखनऊ और Officers Training College, AMC Centre and College (भारतीय सेना) के बीच 27 मई 2026 को प्रशिक्षण, कार्यशालाओं तथा अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) प्रस्तावित किया गया।

यह समझौता कुलपति प्रो० सोनिया नित्यानंद तथा लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह, मेजर जनरल वी० के० पात्रा, जनरल के० जे० सिंह, प्रो० अंजू अग्रवाल, प्रो० हरदीप सिंह, प्रो० समीर मिश्रा (ट्रॉमा सर्जरी), प्रभारी सेन्टर फॉर एडवांस्ड स्किल्स डेवलपमेंट विभाग एवं सह-प्रभारी प्रो० दिव्य नारायण उपाध्याय (प्लास्टिक सर्जरी) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रो० समीर मिश्रा ने बताया कि यह MoU दोनों संस्थानों को राष्ट्रीय हित की प्रौद्योगिकियों के स्वदेशीकरण, संयुक्त परियोजनाओं के विकास एवं क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत अनुसंधान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक भ्रमण, परामर्श सेवाओं का विस्तार, अकादमिक संसाधनों का आदान-प्रदान तथा संयुक्त R&D गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस सहयोग के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास, आपदा एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी। साथ ही विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं सैन्य अधिकारियों को उन्नत प्रशिक्षण एवं शोध के अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल KGMU और भारतीय सेना के बीच चिकित्सा एवं सैन्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में समन्वय को और मजबूत करेगी तथा देश में उच्च स्तरीय चिकित्सा अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.