TN

TotaRam News

What's Hot

UP Nipun Bharat Mission Training 2026: जिला समन्वयकों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण SCERT लखनऊ में

Table of Content

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन तथा गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर कार्यरत जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के लिए 1 एवं 2 जून को राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के जिला समन्वयक प्रतिभाग करेंगे।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के साथ-साथ विद्यालयों में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला समन्वयकों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता आधारित परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे विद्यालय स्तर तक अकादमिक अनुश्रवण को मजबूती मिलेगी, शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग प्राप्त होगा तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, डिजिटल मॉनिटरिंग, ई-कंटेंट और निपुण भारत मिशन जैसे नवाचारों के माध्यम से परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। अब जिला समन्वयकों को प्रशिक्षित कर इन पहलों को और अधिक प्रभावी ढंग से विद्यालयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत मिशन एवं गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण तथा मूल्यांकन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयकों को अकादमिक एवं प्रशासनिक अनुश्रवण, डेटा आधारित योजना एवं निर्णय निर्माण, प्रभावी समीक्षा प्रक्रिया, शिक्षक सहयोग तंत्र तथा सीखने के परिणामों में सुधार हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं एवं प्रणालियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 1 जून को आयोजित होगा, जिसमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, देवीपाटन, गोरखपुर तथा चित्रकूट मंडल के जिला समन्वयक शामिल होंगे। द्वितीय बैच का आयोजन 2 जून को किया जाएगा, जिसमें झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर एवं वाराणसी मंडल के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

प्रशिक्षण में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन), गुणवत्ता मूल्यांकन, शिक्षक क्षमता संवर्धन, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके माध्यम से जिला स्तर पर बेहतर योजना, प्रभावी अनुश्रवण एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण सीखने का वातावरण विकसित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.