/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा खडसे ने मेघालय में खेल एवं युवा विकास पहलों की समीक्षा की, केंद्र-राज्य सहयोग पर जोर

Table of Content

खेल अवसंरचना और युवा विकास योजनाओं की समीक्षा

Totaram.news. केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज मेघालय की खेल एवं युवा कार्य मंत्री वालदमिकी शिला और मेघालय सरकार के आयुक्त एवं सचिव डॉ. विजय कुमार डी के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में चल रही खेल एवं युवा विकास पहलों का आकलन करना और केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सहयोग को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाना था। इस बैठक में मेघालय सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, मेघालय राज्य ओलंपिक संघ और राज्य में खेल और युवा विकास से जुड़े अन्य हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मेघालय के खेल इकोसिस्टम, युवा सहभागिता पहलों, अवसंरचना परियोजनाओं और एथलीट विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनका उद्देश्य जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करना और खेल उत्कृष्टता के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।
राज्य सरकार ने खेल क्लबों, संघों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की जानकारी दी। इसमें युवाओं और खेल संबंधी गतिविधियों के लिए अनुदान आधारित सहायता व्यवस्था, लक्षित युवा विकास योजनाएं और खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्तमान में लगभग 900 खिलाड़ियों को सहायता दी जा रही है।

बैठक के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल विकास के सफल मॉडलों से प्रेरित मुख्यमंत्री फुटबॉल मिशन के तहत मेघालय की प्रमुख जमीनी स्तर की फुटबॉल पहलों पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में 125 केंद्रों के माध्यम से संचालित यह पहल लगभग 10,000 खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करती है और मेघालय से कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों की सफलता में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

इस समीक्षा बैठक में मेघालय की मावखानू फुटबॉल स्टेडियम की प्रगति के अलावा राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस स्टेडियम को क्षेत्र के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक के रूप में परिकल्पित किया गया है और राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए संभावित स्थल के रूप में इस पर विचार किया जा रहा है। बैठक के दौरान उमसावली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और उमथम स्थित स्लैलम कोर्स सहित अवसंरचना परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

उमथम स्थित स्लैलम कोर्स जल क्रीड़ा और स्लैलम प्रशिक्षण के लिए देश की प्रमुख सुविधाओं में से एक के रूप में उभर रहा है। रक्षा खडसे ने जमीनी स्तर पर खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य की पहलों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। बैठक में मेघालय की युवा-केंद्रित पहलों की भी समीक्षा की गई। इनमें छात्रों के लिए युवा सहभागिता और सशक्तिकरण योजना (वाईईएसएस मेघालय) भी शामिल है, जिसके तहत युवा कार्यक्रम चलाने वाले क्लबों और संगठनों को सहायता प्रदान की जा रही है।

युवा भागीदारी और स्वयंसेवी जुड़ाव को बढ़ाने में मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) की भूमिका और एमवाई भारत पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों सहित आगामी खेल आयोजनों के लिए स्वयंसेवा के अवसरों को बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की गई। मेघालय राज्य ओलंपिक संघ के प्रतिनिधियों में , मेघालय ओलंपिक संघ (एमएसओए) के कार्यकारी अध्यक्ष और मेघालय शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉन खारशिंग, एमएसओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेघालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्य ईएमएच पासह, एमएसओए संयुक्त सचिव और मेघालय बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नबियांग लालू, अखिल मेघालय कराटे एसोसिएशन के महासचिव कसन कुपर वारजरी और एमएसओए के कोषाध्यक्ष शामिल थे।

रक्षा खडसे ने उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमियों को मजबूत करने और राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को एथलीट विकास प्रणालियों के साथ संरेखित करने के महत्व पर भी जोर दिया। मेघालय खेलों और दीर्घकालिक एथलीट विकास योजना के संबंध में भी चर्चा हुई। रक्षा खडसे ने मेघालय में खेल अवसंरचना, एथलीट सहायता प्रणालियों और राज्य तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में युवा विकास पहलों को मजबूत करने के लिए मेघालय के साथ मिलकर काम करने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मेघालय में खेल की अपार संभावनाएं और एक जीवंत युवा इकोसिस्टम केंद्र, राज्य सरकार, खेल संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के बीच समन्वित प्रयास प्रतिभाओं के पोषण और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.