TN

TotaRam News

What's Hot

INS Sudarshini reaches Antigua: भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक Atlantic Ocean crossing सफल

Table of Content

INS सुदर्शनी ने Atlantic Ocean पार कर एंटीगुआ में किया प्रवेश

Totaram.news. भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी लोकायन 26 अभियान के तहत ऐतिहासिक अटलांटिक महासागर पार करने के बाद 27 मई, 2026 को एंटीगुआ पहुंचा। एंटीगुआ और बारबुडा में भारत के मानद महावाणिज्यदूत विजय तिवारी तथा एंटीगुआ और बारबुडा रक्षा बल (एबीडीएफ) के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ब्रिगेडियर टेल्बर्ट बेंजामिन ने पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह यात्रा आईएनएस सुदर्शनी द्वारा अटलांटिक महासागर को पार करने का पहला अभियान है, जबकि इससे पहले पोत आईएनएस तरंगिनी वर्ष 2007 में यह उपलब्धि हासिल कर चुका है। केप वर्डे के मिंडेलो से एंटीगुआ तक का चरण इस पूरे अभियान का सबसे लंबा और चुनौतीपूर्ण हिस्सा रहा, जो लगातार 19 दिनों तक चला। इस दौरान जहाज मुख्य रूप से पालों की सहायता से संचालित होता रहा, जिसने पारंपरिक नाविक कौशल, अनुशासन और समुद्री सहनशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान चालक दल को ऊंची लहरों, तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम जैसी कठिन समुद्री परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, निरंतर सतर्क निगरानी, समन्वित पाल संचालन और पारंपरिक नौवहन तकनीकों के कुशल उपयोग से चालक दल ने सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए इस ऐतिहासिक यात्रा को अंजाम दिया।

लोकायन 26: INS सुदर्शनी की वैश्विक समुद्री यात्रा का विस्तार, 10,000 समुद्री मील का पड़ाव पूरा

इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान आईएनएस सुदर्शनी ने 20 जनवरी, 2026 को कोच्चि से प्रस्थान करने के बाद 10,000 समुद्री मील की उल्लेखनीय दूरी तय करने का महत्वपूर्ण पड़ाव भी पार कर लिया। लोकायन 26 अभियान का उद्देश्य वैश्विक समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना, अंतरराष्ट्रीय सद्भावना को सशक्त करना तथा भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और नौवहन परंपराओं को विश्व मंच पर प्रदर्शित करना है। यह यात्रा भारतीय नौसेना की समुद्री साझेदारी, मित्रता और सहयोग के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। साथ ही, यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ — अर्थात् ‘विश्व एक परिवार है’ — का भी सशक्त संदेश देती है।

आईएनएस सुदर्शनी ने पश्चिम एशिया, भूमध्य सागर, यूरोप और अफ्रीका के विभिन्न बंदरगाहों पर सफल पड़ावों के बाद अब अपने अभियान के कैरिबियाई व अमेरिकी चरण में प्रवेश कर लिया है। इस चरण के अंतर्गत पोत अमेरिका में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एसएआईएल 250’ कार्यक्रमों में भी भाग लेगा। एंटीगुआ प्रवास के दौरान, जहाज का चालक दल पेशेवर संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों में हिस्सा लेगा। इनके बाद आईएनएस सुदर्शनी अपनी अगली यात्रा के लिए अमेरिका के नॉरफॅाक बंदरगाह की ओर रवाना होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.