TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow News: भैंसोरा FCTS प्लांट का उद्घाटन, ए.के. शर्मा ने किया शुभारंभ

Table of Content

लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहा आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम

लखनऊ। शहर को स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लखनऊ नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जोन-4 के भैंसोरा स्थित अत्याधुनिक FCTS प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन लगभग 150 टन कूड़े के निस्तारण की है।इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल जी एवं नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा लगातार लखनऊ के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। शहर में पानी, नाली एवं बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। फैजुल्लागंज क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा हुआ है। तथा किला मोहम्मदी नाले का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई न दें तथा प्रतिदिन कूड़े का नियमित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं आधुनिक शहर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है, ताकि यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति शहर की स्वच्छता एवं हरियाली से प्रभावित हो।

नगर निगम द्वारा 8 जोन में कुल 51 स्थलों पर PCTS एवं FCTS निर्माण हेतु स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 24 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, 15 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शेष 12 स्थानों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भैंसोरा स्थित इस प्लांट के संचालन से भरवारा वार्ड, मल्हौर वार्ड, खरगापुर वार्ड एवं गोमती नगर विस्तार सहित आसपास के क्षेत्रों के कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही आसपास के समस्त जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) का भी समापन किया जा सकेगा।
लगभग 2 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित इस परिसर में 150 वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त परिसर में ग्रीन बेल्ट एवं हरियाली के लिए पर्याप्त स्थान विकसित किया गया है तथा अब तक लगभग 4000 पौधों का रोपण भी किया जा चुका है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.