TN

TotaRam News

What's Hot

Panchayati Raj Ministry TOT Programme: ‘Nirbhay Raho’ पहल के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर प्रशिक्षण आयोजित

Table of Content

कानूनी जागरूकता पर प्रशिक्षकों के लिए TOT कार्यक्रम आयोजित किया

Totaram.news. पंचायती राज मंत्रालय द्वारा “हिंसा से मुक्ति : महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधानों पर निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का क्षमता निर्माण” विषय पर तीन दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम 25 से 27 मई 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंत्रालय की ‘निर्भय रहो’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसे निर्भय कोष के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा नेशनल लॉ स्‍कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) बेंगलुरू के सहयोग से लागू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी जागरूकता, लैंगिक संवेदनशीलता, संस्थागत प्रतिक्रिया तंत्र तथा सामुदायिक स्तर की सहायता प्रणालियों से जुड़े मुद्दों पर क्षमता को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थानों (एसआईआरडी और पीआर), राष्‍ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्‍थान के अंतर्गत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पंचायती राज (एसओईपीआर), पीरामल फाउंडेशन तथा ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि शामिल थे। उद्घाटन सत्र को पंचायती राज मंत्रालय में सचिव श्री विवेक भारद्वाज तथा आईआईपीए के महानिदेशक डा. सुरेन्‍द्रकुमार बागड़े ने संबोधित किया।

अपने मुख्य संबोधन में विवेक भारद्वाज ने जमीनी स्तर पर जागरूकता, समावेशन और न्याय तक पहुँच को मजबूत करने में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूक और संवेदनशील पंचायत नेतृत्व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण से जुड़े मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहायता प्रणालियों और संस्थागत तंत्र को भी मजबूत कर सकता है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा 11 मार्च 2026 को निर्भय फंड के अंतर्गत शुरू की गई ‘निर्भय रहो’ पहल के तहत पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक उत्तरदायी शासन को मजबूत करने के लिए तीन प्रमुख हस्तक्षेप लागू किए जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं निर्भय नेत्री, निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण और कानूनी जागरूकता पर केंद्रित है; निर्भय चेतना, निर्वाचित पुरुष प्रतिनिधियों को लैंगिक समानता और महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है; निर्भय दृष्टि, पंचायतों में तकनीक आधारित सुरक्षा ढाँचे को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की परिकल्पना करता है। उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण, जागरूकता और संस्थागत क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में लगभग 14.5 लाख निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों तथा करीब 17.5 लाख पुरुष निर्वाचित प्रतिनिधियों तक पहुँचना है।

अपने संबोधन में नेशनल लॉ स्‍कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुय के प्रोफेसर (डा.) साईंराम भट ने जमीनी स्तर पर कानूनी साक्षरता, लैंगिक संवेदनशीलता और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय सहायता प्रणालियों को सुदृढ़ करने तथा महिलाओं को न्याय और संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने में सामाजिक परिवर्तन के प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में लिंग आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, पीड़ित सहायता प्रणाली, कानूनी उपचार, पीड़ित मुआवजा, सामुदायिक भागीदारी तथा पंचायत स्तर पर प्रथम प्रतिक्रिया तंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यानों, समूह चर्चाओं, केस स्टडीज़, मूट कोर्ट अभ्यासों, भूमिका-निर्वाह सिमुलेशन और अनुभवात्मक शिक्षण विधियों के माध्यम से एक सहभागी और अभ्यास-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सत्रों का संचालन जाने-माने कानूनी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और पेशेवरों द्वारा किया गया; वहीं, चर्चाओं का मुख्य केन्‍द्र कानूनी प्रावधानों की व्यावहारिक समझ, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील संस्थागत प्रतिक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने, रेफरल और रिपोर्टिंग प्रणाली में सुधार करने, तथा प्रशिक्षकों को सामुदायिक जुड़ाव के लिए जमीनी स्तर के ज्ञान से लैस करना रहा। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाओं और प्रशिक्षण के एक ‘कैस्केडिंग मॉडल’ (क्रमिक विस्तार मॉडल) के माध्यम से सभी राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में इस पहल का विस्तार करने संबंधी विचार-विमर्श के साथ हुआ। यह पहल ग्रामीण भारत में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाले प्रयासों को मजबूत करते हुए अधिक समावेशी, उत्तरदायी और महिला-अनुकूल पंचायतों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.