TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की National Health Accounts 2022-23 रिपोर्ट

Table of Content

भारत में बढ़ा सरकारी स्वास्थ्य व्यय

Totaram.news. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (एनएचए) के 2022-23 के अनुमान रिपोर्ट जारी किए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा 2022-23 स्वास्थ्य व्यय अनुमानों पर दसवीं रिपोर्ट है, जिसे स्वास्थ्य लेखा प्रणाली (2011) ढांचे का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा तकनीकी सचिवालय (एनएचएटीएस) द्वारा तैयार किया गया है। रिपोर्ट में 2013-14 से स्वास्थ्य सेवा पर सरकारी व्यय में वृद्धि दर्शाई गई है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक निवेश को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है।

देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सरकारी स्वास्थ्य व्यय (जीएचई) का हिस्सा 2013-14 में 1.15 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 1.43 प्रतिशत हो गया है। 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए नई सकल घरेलू उत्पाद श्रृंखला के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में सरकारी स्वास्थ्य व्यय 1.48 प्रतिशत है। इसी प्रकार, सामान्य सरकारी व्यय (जीजीई) में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा इसी अवधि में 3.78 प्रतिशत से बढ़कर 4.89 प्रतिशत हो गया है, जो सार्वजनिक व्यय में स्वास्थ्य को दी जा रही बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से, सरकारी स्वास्थ्य व्यय 2013-14 और 2022-23 के बीच लगभग 2.7 गुना बढ़कर 1,042 रुपये से 2,786 रुपये हो गया है।

सरकारी स्वास्थ्य व्यय (जीएचई) में दशकवार वृद्धि के परिणामस्वरूप कुल स्वास्थ्य व्यय (टीएचई) के अनुपात में जेब से होने वाले व्यय (ओओपीई) में समग्र कमी आई है। केंद्र सरकार के प्रयास, विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान, सराहनीय रहे। कोविड महामारी की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए, सरकार ने 2021-22 में स्वास्थ्य व्यय को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.84 प्रतिशत तक बढ़ा दिया, जिसमें ईसीआरपी-I और II तथा विश्व स्तर पर सबसे बड़ा जन कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शामिल था। सरकार द्वारा किए गए इस अतिरिक्त खर्च को देखते हुए, इस अवधि के दौरान कुल स्वास्थ्य व्यय (टीएचई) के प्रतिशत के रूप में जेब से होने वाले व्यय (ओओपीई) घटकर 39.4 प्रतिशत हो गया।

कुल स्वास्थ्य व्यय (टीएचई) में सरकारी स्वास्थ्य व्यय की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत अंक बढ़कर 2013-14 में 28.6 प्रतिशत से 2022-23 में 43.7 प्रतिशत हो गई है। यह बदलाव स्वास्थ्य प्रणाली में सार्वजनिक वित्तपोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है और संकेत देता है कि नीतिगत प्रयास – सभी के लिए अधिक किफायती, न्यायसंगत और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की ओर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

परिवारों पर ओओपीई (आउट ऑफ पे) का बोझ कम करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है, जिसे विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। 2013-14 और 2022-23 के बीच कुल आर्थिक स्थिति (टीएच) में ओओपीई का हिस्सा लगभग 21 प्रतिशत अंक घटकर 64.2 प्रतिशत से 43.4 प्रतिशत हो गया।

विभिन्न समयों के बीच तुलना करने पर स्वास्थ्य सेवा पर सामाजिक सुरक्षा व्यय (एसएसई) में सकारात्मक वृद्धि का रुझान दिखाई देता है, जो वित्तीय जोखिम से सुरक्षा और स्वास्थ्य असमानताओं को कम करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुल स्वास्थ्य व्यय (टीएचई) में सामाजिक सुरक्षा व्यय का हिस्सा, जिसमें एबी पीएम-जेएवाई जैसी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजनाएं, सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति और सामाजिक स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम शामिल हैं, 2013-14 में 6 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 9.9 प्रतिशत हो गया है। कुल स्वास्थ्य व्यय (टीएचई) में निजी स्वास्थ्य बीमा का हिस्सा भी 3.4 प्रतिशत से बढ़कर 9.2 प्रतिशत हो गया है, जो जागरूकता और जनसंख्या की क्रय शक्ति में वृद्धि के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों के बेहतर व्यवहार को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

  • अब तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा के 9 अनुमान (2013-14 से 2021-22 तक) तैयार किए जा चुके हैं।
  • अपनाई गई कार्यप्रणाली: स्वास्थ्य लेखा प्रणाली, 2011 (एसएचए 2011)।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा के लिए विशेषज्ञ समूह में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) , नीति आयोग, जल शक्ति मंत्रालय, अनुसंधान संस्थानों – राष्ट्रीय सार्वजनिक वित्त और नीति संस्थान (एनआईपीएफपी), राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर), और आर्थिक विकास संस्थान (आईईजी) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के विशेषज्ञ शामिल हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया का दीर्घेश्वर नाथ मंदिर: महाभारत काल का वह शिव मंदिर जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा

चिरंजीवी अश्वत्थामा आज भी शिव आराधना करने आते हैं संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज की धरती पर छोटी गंडक नदी (हिरण्यवटी नदी) के तट,स्थित एक स्वयं-भू शिव मंदिर की गाथाएं द्वापर युग यानी महाभारत काल से जुड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित...

ITI Transformation: नई दिल्ली में सारथी टास्कफोर्स की पहली बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

आईटीआई संस्थानों के समग्र परिवर्तन पर मंथन नई दिल्ली / लखनऊ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के समग्र परिवर्तन के उद्देश्य से गठित सारथी (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय कौशल...

एलडीए की अनंत नगर योजना में 540 प्लॉटों का हुआ आवंटन

5,181 आवेदकों ने लिया हिस्सा लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के...

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क रोज गार्डन में 40 डिग्री गर्मी में भी खिलखिला रहे गुलाब

एलडीए की पहल लखनऊ। जून का महीना और तापमान 40 डिग्री के पार। इसके बाद भी गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डेन में आपको यह अजूबा देखने को मिल सकता है। 12 जून, 2026 को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने...

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.