/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय तटरक्षक बल का तस्करी विरोधी अभियान, गुजरात ATS के साथ मुंद्रा तट पर बड़ी कार्रवाई

Table of Content

मुंद्रा तट के पास भारतीय तटरक्षक बल का बड़ा एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन

Totaram.news. समुद्री मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद-विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर 25-26 मई, 2026 को गुजरात के मुंद्रा तट से दूर चलाए गए एक संयुक्त खुफिया-आधारित तस्करी-विरोधी अभियान के दौरान लगभग 115 कि.ग्रा. कोकीन जब्त की। सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त आकलन के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थों का अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 1150 करोड़ रुपये है।

गुजरात एटीएस द्वारा साझा की गई विशिष्ट और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर, एटीएस कर्मियों से लैस आईसीजी इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा लंगरगाह क्षेत्र में एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान, एक कंटेनर पोत पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। त्वरित परिचालन प्रतिक्रिया और निर्बाध अंतर-एजेंसी समन्वय का प्रदर्शन करते हुए, टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और समुद्र से पांच बैग सफलतापूर्वक बरामद किए।

जांच करने पर, थैलियों में सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के पैकेट मिले, जिनकी जांच में कोकीन की पुष्टि हुई। इस अभियान के दौरान लगभग एक किलोग्राम वजन के कुल 115 पैकेट जब्त किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 115 कि.ग्रा. था। इसके बाद, आगे की जांच के लिए पोत को बंदरगाह पर लाया गया है। पिछले पांच वर्षों में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह 15वां सफल मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान था, जो समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और “नशा मुक्त भारत” के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को प्राप्त करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.