TN

TotaRam News

What's Hot

UP Agriculture: खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाने पर जोर, बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Table of Content

प्राकृतिक खेती से बनेगी किसानों की आय मजबूत

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, गौसंवर्धन एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को विधान भवन, लखनऊ स्थित समिति कक्ष-8 में गोबर खाद के प्रयोग, सी०बी०जी० (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांटों के संचालन तथा एफ०ओ०एम० (फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर) उत्पादन की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की बेहतर रणनीति के लिए एक संयुक्त विभागीय बैठक की।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेती को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल एवं आर्थिक रूप से लाभकारी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और जैविक उत्पादों के माध्यम से मिट्टी की सेहत सुधारना समय की आवश्यकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन तकनीकों एवं मॉडलों में व्यवहारिकता और किसानों के हित की संभावना दिखाई दे रही है, उन्हें प्रदेश के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कर परीक्षण कराया जाए, ताकि वैज्ञानिक आधार पर उनकी उपयोगिता का मूल्यांकन किया जा सके।

बैठक में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गौशालाओं को केवल संरक्षण केंद्र नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक कृषि के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गोबर एवं गोमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग से गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है तथा किसानों को कम लागत वाली खेती का विकल्प उपलब्ध कराया जा सकता है। बैठक में गौ-आधारित जैविक खेती, गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों, बायोचार, लिक्विड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, बायोगैस एवं सीबीजी प्लांटों की कार्यप्रणाली तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के विभिन्न नवाचारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न संस्थाओं एवं विशेषज्ञों द्वारा ऐसे मॉडल प्रस्तुत किए गए जिनके माध्यम से गोबर एवं गोमूत्र का वैज्ञानिक उपयोग कर मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, कार्बन कंटेंट में वृद्धि, रासायनिक उर्वरकों की खपत में कमी तथा किसानों की लागत घटाने की संभावनाएं व्यक्त की गईं। कई प्रस्तुतियों में यह भी बताया गया कि जैविक खाद एवं लिक्विड फर्टिलाइजर के उपयोग से मिट्टी में कार्बन स्तर को क्रमिक रूप से बढ़ाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।

बैठक के दौरान सुझाव दिया कि गांव स्तर पर छोटे एवं मध्यम आकार के बायोगैस एवं सीबीजी प्लांट स्थापित कर ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इससे एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर खेतों की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बैठक में गौशालाओं में हरित चारे की उपलब्धता, गोबर आधारित ऊर्जा उत्पादन, जैविक खाद के विपणन, किसानों के प्रशिक्षण तथा वैज्ञानिक परीक्षणों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यदि इन मॉडलों को व्यवस्थित रूप से लागू किया जाए तो इससे किसानों की आय बढ़ाने, लागत घटाने तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है।

बैठक में उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र पांडेय, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, निदेशक पशुपालन डॉ. मेमपाल सिंह, अपर निदेशक कृषि रक्षा आशुतोष मिश्र, संयुक्त निदेशक पशुपालन पी.के. सिंह, एफ०ओ०एम० उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.