TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: मई-जून 2026 में स्कूली बच्चों और परिवारों को म्यूजियम व स्मारकों में फ्री एंट्री

Table of Content

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और ऊर्जा बचत पर जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। विश्व की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्र हित में सभी को अपना योगदान करने का आवाहन किया था। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों के साथ 13 मई, 2026 को बैठक करके प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को वाहन आवंटित है उसके उपयोग में मितव्ययिता बरती जाये और इस पर आने वाले व्यय को 50 प्रतिशत के स्तर पर लाये जाने के प्रयास किये जाये।

पर्यटन मंत्री ने एक ही रूट पर रहने वाले अधिकारियों को एक ही गाड़ी का उपयोग करने तथा शासकीय भ्रमण आदि के लिए संयुक्त रूप से एक ही वाहन उपयोग करने के निर्देश दिये है। इसके अलावा अधिकारी गण पब्लिक ट्रांस्पोर्ट, मेट्रो का उपयोग करें। कार्यालय मेें बिजली का उपयोग भी न्युनतम किया जाये और ए0सी0 का उपयोग भी कम किया जाये। अवकाश के दिनों में कार्यालयों को अपरिहार्य स्थिति में ही खोला जाये।

जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश करने के निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश मेें डेस्टिनेशन वेडिंग की विद्यमान अपार संभावनाओं को देखते हुए पीपीपी योजना में लीज पर दी गई इकाईयों एवं पर्यटक आवास गृहों मेें डेस्टिनेशन वेडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। पर्यटन विभाग के राही पर्यटक आवास गृहों, होटलों मेें मई एवं जून 2026 में बच्चों एवं परिवार के यात्रियों को 20 से 25 प्रतिशत छूट प्रदान करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने विजिट माई स्टेट को बढ़ावा दिये जाने के निर्देश दिये है, उसके अनुपालन में वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या, बुुन्देलखण्ड, चित्रकूट, आगरा, नैमिषारण्य, शाकुम्भरी देवी आदि स्थलों का प्रचार-प्रसार एवं ब्रांडिग की जाये।
उन्होंने पर्यटकों और स्थानिय नागरिकों को क्षेत्रीय व्यन्जनों से परिचित कराने के लिए विशेष कुकिंग शो आयोजित करायें जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश के स्थलों और विरासत से परिचित कराने हेतु हेरेटिज वॉक का आयोजन करने के निर्देश दिये है। संस्कृति विभाग द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से सास्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नाटक आदि का आयोजन किये जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश भर में कुल 200 नाटय प्रस्तुती चिन्हिन की गयी है। जिनका विभिन्न स्थलों और मण्डलों में मंचन किया जाये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.