TN

TotaRam News

What's Hot

International Yoga Day 2026: खजुराहो में 25 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम की मेजबानी

Table of Content

खजुराहो वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनेगा योग केंद्र

Totaram.news. आयुष मंत्रालय का मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) कल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित पश्चिमी मंदिर समूह में योग महोत्सव आयोजित करेगा, जिसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 की 25 दिनों की उलटी गिनती आरंभ हो जाएगी। कार्यक्रम से पहले, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज खजुराहो में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा और राजनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पटेरिया भी उपस्थित रहे।

प्रतापराव जाधव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि योग महोत्सव-2026 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों का महत्वपूर्ण आयोजन है और यह देश भर में योग की व्यापकता बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले जागरूकता बढ़ाने और व्यापक जनभागीदारी प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु 100 स्थानों पर 100 संस्थानों के सहयोग से 100 दिनों का राष्ट्रव्यापी काउंट डाउन (उलटी गिनती) अभियान चला रहा है।

प्रतापराव जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग योग को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अपनाने के बाद से यह समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के वैश्विक आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि योग 365 दिन पहल के तहत, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय के सहयोग से, 21 जून तक 100 दिनों का निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चला रहा है, जिसमें दो लाख से अधिक प्रतिभागी पहले ही योग मित्र के रूप में पंजीकृत हुए हैं।

केंद्रीय आयुष मंत्री ने इस आयोजन के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अनमोल उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को संतुलित, समग्र और स्वस्थ जीवनशैली का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों के वर्तमान समय में योग एक प्रभावी और वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित स्वास्थ्य समाधान के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि खजुराहो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, और ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर 25 दिवसीय योग महोत्सव आयोजित किया जाना भारतीय परंपरा और आधुनिक स्वास्थ्य के बीच के सामंजस्य को सुंदरता से दर्शाता है। केंद्रीय आयुष मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव योग की वैश्विक स्वीकृति को और बढ़ाने तथा लोगों के बीच इसके व्यापक प्रसार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

योग महोत्सव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के लिए 25 दिनों की उलटी गिनती

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 25 दिनों का काउंट डाउन (उलटी गिनती) हर वर्ष महत्वपूर्ण प्रचार-प्रसार चरण के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश भर में आयोजित होने वाले योग प्रदर्शनों, जागरूकता अभियानों और समुदाय-आधारित गतिविधियों द्वारा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे आरंभ होगा, जिसमें देश भर में योग अभ्यासकर्ताओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों और स्वास्थ्य के प्रति उत्साही लोगों के भाग लेने की संभावना है। वे सामूहिक रूप से सामान्य योग अभ्यासक्रम (सीवाईपी) का पालन करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव और मध्य प्रदेश सरकार में आयुष विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास; मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) काशीनाथ समागंडी; मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, योग विशेषज्ञ, आयुष प्रणाली और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के प्रतिनिधि और देश के विभिन्न हिस्सों से आए योग अभ्यासी भाग लेंगे।

आयोजन के अंतर्गत, प्रतिभागियों को आयुष आहार भी वितरित किया जाएगा

अपनी भव्य मंदिर वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध खजुराहो, योग महोत्सव 2026 के लिए उपयुक्त पृष्ठभूमि प्रदान करता है। यह आयोजन भारत की प्राचीन परंपराओं और समग्र स्वास्थ्य के बीच संबंध को दर्शाता है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन की गति को और तीव्रता प्रदान करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.