TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी रेरा की बड़ी बैठक: बैंकिंग रेगुलेशंस और प्रोजेक्ट अकाउंट नियमों में बदलाव पर जोर

Table of Content

बैंकिंग रेगुलेशंस में बदलाव को लेकर बैंकर्स को किया गया जागरूक

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। गोमती नगर स्थित विभूति खंड के बैंक ऑफ बड़ौदा रिजनल ऑफिस में बुधवार को उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) द्वारा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट खातों के संचालन एवं बैंकिंग रेगुलेशंस में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सभी नेशनलाइज्ड बैंकों एवं फाइनेंशियल संस्थानों को नए प्रावधानों और उनकी अनुपालन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने की। इस अवसर पर यूपी रेरा के सचिव महेंद्र वर्मा तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति उत्तर प्रदेश के अचल प्रमुख एवं संयोजक शैलेंद्र कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैंकिंग एवं वित्तीय विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा

बैठक में यूपी रेरा के प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, फाइनेंस कंट्रोलर प्रकाश सिंह, फाइनेंशियल एडवाइजर सुधांशु त्रिपाठी, सीए प्रवीण श्रीवास्तव, सीए अनुष्का तिवारी, सीए श्रेया गुप्ता, मीडिया कंसल्टेंट प्रांजल दीक्षित समेत विभिन्न बैंकों के रीजनल, जोनल मैनेजर एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। फाइनेंशियल एडवाइजर सुधांशु त्रिपाठी ने यूपी रेरा द्वारा 11 मई 2026 को जारी नए बैंकिंग रेगुलेशंस एवं प्रोजेक्ट अकाउंट दिशानिर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।

तीन अलग-अलग खातों की व्यवस्था अनिवार्य

बैठक में बताया गया कि अब प्रत्येक रेरा पंजीकृत परियोजना के लिए प्रमोटर को तीन अलग-अलग बैंक खाते — कलेक्शन अकाउंट, सेपरेट अकाउंट एवं ट्रांजैक्शन अकाउंट — खोलना अनिवार्य होगा। नए प्रावधानों के तहत खरीदारों से प्राप्त राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत भाग प्रतिदिन स्वतः सेपरेट अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा, जिसका उपयोग केवल भूमि एवं निर्माण कार्यों में ही किया जा सकेगा।

निकासी के लिए थ्री-सर्टिफिकेट सिस्टम लागू

इसके अलावा सेपरेट अकाउंट से किसी भी प्रकार की निकासी केवल आर्किटेक्ट, इंजीनियर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी तीन अनिवार्य प्रमाणपत्रों के आधार पर ही संभव होगी। बैठक में बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे परियोजना खातों पर किसी भी प्रकार का लियन, चेकबुक, डेबिट कार्ड या ट्रांजैक्शन आधारित नेट बैंकिंग सुविधा उपलब्ध न कराएं।

यूपी रेरा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परियोजना के बैंक खातों में बदलाव की स्थिति में केवल “इन-प्रिंसिपल अप्रूवल” मिलने के बाद बैंक या प्रमोटर नए खातों का संचालन शुरू नहीं कर सकेंगे। नए खाते में संचालन केवल यूपी रेरा द्वारा “फाइनल अप्रूवल” दिए जाने के बाद ही अनुमन्य होगा। प्राधिकरण ने कहा कि यह व्यवस्था परियोजना निधियों की पारदर्शिता एवं अनधिकृत फंड ट्रांसफर रोकने के उद्देश्य से लागू की गई है।

सेपरेट एवं कलेक्शन अकाउंट पर लियन पूरी तरह प्रतिबंधित

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी बैंक, एनबीएफसी, निवेशक अथवा वित्तीय संस्था को परियोजना के सेपरेट अकाउंट एवं कलेक्शन अकाउंट पर किसी प्रकार का लियन लगाने की अनुमति नहीं होगी। यूपी रेरा के अनुसार इन खातों में जमा राशि केवल परियोजना विकास एवं होमबायर्स के हितों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित रखी जाएगी।

नए नियमों के तहत परियोजना के लिए एनबीएफसी से लिए गए ऋण पर ब्याज व्यय को अब एसबीआई की एमसीएलआर दर तक ही मान्य किया जाएगा। यूपी रेरा ने कहा कि इसका उद्देश्य अत्यधिक ब्याज व्यय दिखाकर परियोजना निधियों के दुरुपयोग को रोकना तथा वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है।

प्रोजेक्ट फाइनेंस की तिमाही जानकारी देना अनिवार्य

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रमोटर्स को अब प्रत्येक तिमाही के अंत में परियोजना वित्त से संबंधित संपूर्ण विवरण शपथ पत्र के माध्यम से यूपी रेरा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसमें परियोजना ऋण, बैंक वित्त एवं अन्य फाइनेंसिंग स्रोतों की जानकारी शामिल होगी। इससे प्राधिकरण को परियोजनाओं की वित्तीय निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

यूपी रेरा ने बैंकों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं का पंजीकरण समाप्त हो चुका है अथवा निरस्त हो गया है, उनके कलेक्शन एवं सेपरेट अकाउंट पर किसी प्रकार का संचालन अनुमन्य नहीं होगा। ऐसे खातों को तत्काल प्रभाव से फ्रीज किया जाएगा तथा केवल यूपी रेरा की अनुमति या परियोजना पंजीकरण विस्तार के बाद ही पुनः संचालन की अनुमति दी जाएगी।

अस्यूर्ड रिटर्न स्कीम पर सख्ती


बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि बिल्डरों द्वारा खरीदारों को दिए जाने वाले “अस्यूर्ड रिटर्न”, “गारंटीड रिटर्न” अथवा किसी अन्य प्रलोभनकारी निवेश प्रतिफल का भुगतान अब परियोजना में खरीदारों से प्राप्त धनराशि से नहीं किया जा सकेगा। यूपी रेरा ने स्पष्ट किया कि होमबायर्स से प्राप्त राशि केवल परियोजना विकास एवं निर्माण कार्यों में ही उपयोग की जाएगी। इस प्रावधान का उद्देश्य परियोजना धन के दुरुपयोग को रोकना एवं वास्तविक निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है।

अकाउंट क्लोजर के लिए नई एसओपी लागू
बैठक में परियोजना के सेपरेट अकाउंट को बंद करने की नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यूपी रेरा के अनुसार अब किसी भी परियोजना का सेपरेट अकाउंट केवल परियोजना पूर्ण होने के बाद और प्राधिकरण की पूर्व अनुमति मिलने पर ही बंद किया जा सकेगा। प्रमोटर को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से यूपी रेरा से अनुमति प्राप्त करनी होगी। साथ ही यह प्रमाण भी देना होगा कि परियोजना के कॉमन एरिया को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) अथवा एसोसिएशन ऑफ अलॉटीज (AoA) को विधिवत हस्तांतरित कर दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद ही बैंक शेष राशि की निकासी एवं खाते को बंद करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

पारदर्शिता और होमबायर्स सुरक्षा पर जोर
यूपी रेरा चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता, जवाबदेही और होमबायर्स के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना यूपी रेरा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के धन का दुरुपयोग रोकने एवं समयबद्ध परियोजना पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

फंड ट्रांसफर एवं खाता संचालन पर सख्ती
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि परियोजना वित्त सीधे सेपरेट अकाउंट में ही जमा हो तथा किसी भी परिस्थिति में चौथे खाते के संचालन या नियमों के विपरीत फंड ट्रांसफर की अनुमति न दी जाए। साथ ही परियोजना खातों में बदलाव, खाता फ्रीज एवं डी-फ्रीज, तथा खातों के बंद किए जाने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नए दिशानिर्देशों का उद्देश्य
अधिकारियों ने बताया कि नए दिशानिर्देशों का उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में वित्तीय अनुशासन स्थापित करना, होमबायर्स का विश्वास मजबूत करना एवं परियोजनाओं में धन के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.