TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती नगर लखनऊ के विभूति खण्ड में एलडीए बनाएगा ओडीओसी फूड पार्क

Table of Content

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन’ योजना के तहत विकसित किये जाएंगे 40 से अधिक फूड क्यिॉस्क

लखनऊ। गोमती नगर के विभूति खण्ड में एलडीए ‘ओडीओसी पार्क’ विकसित करेगा। इसके अंतर्गत पार्क में 40 से अधिक फूड क्यिॉस्क निर्मित किये जाएंगे। जहां लोगों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रसिद्ध एवं पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण करके इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इससे प्रदेश सरकार की ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन) योजना को बढ़ावा मिलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि विभूति खण्ड में नव निर्मित गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पास प्राइम लोकेशन पर स्थित लगभग 8,000 वर्गमीटर भूमि पर ओडीओसी पार्क बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत यहां दिल्ली हाट की तर्ज पर 40 से अधिक फूड क्यिॉस्क बनाये जाएंगे। जहां अलग-अलग जनपदों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध होंगे। साथ ही लोगों के बैठने, सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी। इससे न सिर्फ शहर वासियों को बेहतर फूड डेस्टिनेशन मिलेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

उपाध्यक्ष ने बताया कि ओडीओसी पार्क विकसित करने के लिए अधिकारियों को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन कुमार शिवहरे, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

बजट होटल को संचालित करेगा हयात ग्रुप

गोमती नगर के विक्रांत खण्ड में बना बजट होटल जल्द ही 05 स्टार रेटिंग के साथ ‘हयात सेंट्रिक’ के रूप में संचालित होगा। इसके लिए बिल्डिंग में मरम्मत व री-डिजाइनिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने होटल परिसर का निरीक्षण करके कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि 06 माह में मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिसके बाद होटल संचालित करने की दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। 10,968 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस 08 मंजिला होटल में 186 लग्जरी कमरों के साथ फूड कोर्ट, मीटिंग हॉल, डाइनिंग एरिया व टेरेस गार्डेन आदि की सुविधा मिलेगी। होटल संचालित होने से प्राधिकरण को लगभग 378 करोड़ रूपये की आय होगी, जोकि परियोजना में आयी लागत से कई गुना अधिक है।

कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स का होगा पुनर्विकास

अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स को एलडीए पुनर्विकसित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने बीते दिनों कॉम्पलेक्स परिसर में मुनादी करवायी थी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि 74 आवंटियों से सकारात्मक वार्ता हुयी है, जबकि 24 आवंटियों ने री-डेवलपमेंट के लिए सहमति भी जता दी है। इस पर उपाध्यक्ष ने शेष आवंटियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.