TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में बड़े मंगल पर धार्मिक आयोजन, सुंदरकांड पाठ और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Table of Content

लखनऊ। तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिविर कार्यालय परिसर (पार्क रोड, लखनऊ) में भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत सुंदर कांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना के साथ हुआ। सुंदर कांड के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। उपस्थित जनों ने श्रद्धा भाव से पाठ में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा माध्यमिक) सुरेंद्र तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा माध्यमिक) विष्णुकांत पांडेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक (शिविर) आर.पी. सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक (समग्र शिक्षा) विवेक नौटियाल, सचिव संस्कृत बोर्ड शिवलाल, उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत निदेशालय) रामाज्ञा कुमार, उप शिक्षा निदेशक (शिविर) डॉ. राजेश कुमार आर्या, रेखा दिवाकर, प्रतिमा सिंह, शिवानी, धर्मेंद्र कुमार सहित विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.