TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में सनसनी: छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन में महिला का शव मिलने से हड़कंप

Table of Content

रेलवे में मचा हड़कंप, GRP जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से रेलवे प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारियों को बॉक्स संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में बॉक्स को बाहर निकलवाकर जांच की गई। जांच के दौरान उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ। शव के कुछ हिस्से अलग-अलग बोरियों और कपड़ों के बीच रखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के गोमतीनगर स्टेशन पहुंचने के बाद सफाई कर्मचारी कोच की सफाई करने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें सीट के नीचे रखा एक संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया। बॉक्स पर कुछ दाग नजर आने के बाद कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बॉक्स और अन्य सामान से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, शव को अलग-अलग बैग और बॉक्स में छिपाकर रखा गया था।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के रूट और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध सामान ट्रेन में कब और किसके द्वारा रखा गया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.