TN

TotaRam News

What's Hot

Power Infrastructure Boost: 61 करोड़ रुपये से 132 केवी उपकेंद्र का शिलान्यास

Table of Content

बिजली नेटवर्क होगा मजबूत

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन तहसील के पदारथपुर में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 61.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र की कुल क्षमता 2×63 एमवीए (126 एमवीए) होगी, जिससे मऊ जनपद की मधुबन तहसील तथा बलिया जनपद की बेल्थरा रोड तहसील के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मधुबन और बेल्थरा रोड क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था होगी मजबूत

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए इस नवीन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। वर्तमान में क्षेत्र के निकटतम 132 केवी उपकेंद्र कटघर महलू, सेभरी जमालपुर एवं सिकंदरपुर (बलिया) काफी दूरी पर स्थित हैं, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती थी। उन्होंने बताया कि नए उपकेंद्र के निर्माण के बाद 33 केवी लाइनों की लंबाई कम हो जाएगी, जिससे ब्रेकडाउन की घटनाओं में कमी आएगी तथा लो-वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। इससे बेलौली, भोलना पार, मधुबन ओल्ड, बेल्थरा रोड, पशुहारी एवं दुपार सहित कई विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी

आज का दिन मेरे लिए भावुक और प्रसन्नता का क्षण” — ए.के. शर्मा

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मां सरयू के आशीर्वाद से मधुबन की पावन धरती पर एक और संकल्प साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक विद्युत उपकेंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, उद्योग, शिक्षा और जनसुविधाओं को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के नेतृत्व में गांव-गांव तक बेहतर विद्युत व्यवस्था पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का जीवन आसान हो सके।

ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल पहुंचे लोगों के प्रति जताया आभार

मंत्री शर्मा ने कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान तथा उनके आग्रह पर भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद सैकड़ों लोग ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इसे जनभागीदारी और क्षेत्रीय विकास के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति की दिशा में बड़ा कदम

प्रस्तावित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पदारथपुर के निर्माण से मऊ एवं बलिया जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध हो सकेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों एवं छोटे उद्योगों को पर्याप्त लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.