TN

TotaRam News

What's Hot

LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा

Table of Content

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सफल आवेदकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ। LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा ने शिव प्रताप सिंह को सीतापुर रोड पर आवासीय भूखण्ड आवंटित किया था। किन्हीं कारणों से वह निर्धारित समय पर सम्पत्ति के मूल्य का भुगतान नहीं कर सके। नतीजा यह हुआ कि चक्रवृद्धि एवं दण्ड ब्याज लगकर बकाया धनराशि 2.36 करोड़ रूपये हो गयी। ओटीएस-2026 योजना में आवेदन करने पर बकाया धनराशि की नये सिरे से गणना हुयी और शिव प्रताप सिंह को ब्याज माफी के साथ 37 लाख रूपये की छूट मिली।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को ओटीएस के सफल आवेदकों को पारिजात सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिव प्रताप सिंह के परिवारीजनों ने शासन की इस पहल की जमकर सराहना की। साथ ही एलडीए की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में अभी तक 573 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) के तहत आवेदन किया है। जिसके सापेक्ष चक्रवृद्धि ब्याज एवं दण्ड ब्याज की छूट के साथ कुल 31.18 करोड़ रूपये की डिमाण्ड जनरेट की गयी है। वित्त नियंत्रक दीपक सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल से शुरू ओटीएस योजना 17 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसमें आवंटियों की सहूलियत के लिए प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां ओटीएस के लिए आने वाले सभी आवंटियों को पूरी जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की कार्रवाई सुनिश्चित करायी जा रही है। इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं में भी ओटीएस के लिए कैम्प लगाया जा रहा है।

ईब्डब्ल्यूएस भवन पर मिली छूट

ओटीएस योजना में सकारात्मक सहभागिता प्रदान करने वाले 11 आवंटियों को शनिवार को एलडीए ऑफिस में आमंत्रित किया गया। जहां उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल हुयी गोमती नगर निवासी मंजू सोनी ने बताया कि उनका गोमती नगर में 385 वर्गफिट का भवन है, जिसकी बकाया धनराशि पर लगभग 67 हजार रूपये की छूट मिली है। इसी तरह चेतना को बसंतकुंज योजना की सम्पत्ति पर 58 हजार रूपये की छूट मिली।

छूट पाने वाले आवंटियों को बधाई

श्री प्रकाश ने बताया कि उन्हें कानपुर रोड योजना में 330 वर्गफिट का भवन आवंटित हुआ था। जिसकी बकाया धनराशि में ब्याज माफी के लिए ओटीएस में आवेदन किया था। उन्हें लगभग 90 हजार रूपये की छूट मिली है। इसी तरह ओटीएस योजना में छूट का लाभ प्राप्त करने वाले हृदेश कुमार, विजय लक्ष्मी, प्रभात त्रिपाठी, रेनू शर्मा समेत अन्य लोगों को एलडीए उपाध्यक्ष ने बधाई दी।

LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि LDA में ओटीएस-2026 योजना के तहत आवंटियों की सहूलियत के लिए विशेष कैम्प स्थापित किया गया है। इसमें आवेदन करने वाले आवंटियों को चक्रवृद्धि एवं दण्ड ब्याज से पूरी तरह छूट मिल जाएगी और वे शेष धनराशि जमा कराकर अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी...

UP Polytechnic JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना है

हेल्प सेंटर पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में संस्था या पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.