TN

TotaRam News

What's Hot

बड़े कार्यालयों में सप्ताह में 2 दिन Work From Home की तैयारी निर्देशित

Table of Content

श्रमिकों और रोजगार सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

लखनऊ: वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा तथा रोजगार संरक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में श्रम विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने की स्थिति पर चर्चा करते हुए खाड़ी देशों में कार्यरत कर्मचारियों के बेरोजगार होने की आशंका जताई गई। साथ ही प्रदेश की गैस एवं ऊर्जा आधारित औद्योगिक इकाइयों में ऊर्जा संकट और लागत बढ़ने से छंटनी की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

सरकार ने एहतियात के तौर पर बड़े संस्थानों और कार्यालयों में सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट में बांटने, कर्मचारियों को मेट्रो, बस और कार पूलिंग जैसे सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा औद्योगिक इकाइयों और स्टार्टअप्स को भी वर्क फ्रॉम होम अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। बैठक में ऊर्जा और संसाधनों की बचत, श्रमिकों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा देने जैसे उपायों पर भी चर्चा हुई।

पश्चिम एशिया संकट के संभावित प्रभावों से निपटने के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने, ई-श्रम पोर्टल के डेटा के जरिए श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने और अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए कम्युनिकेशन चैनल सक्रिय रखने को कहा गया।

इसके साथ ही श्रमिकों को अद्यतन मजदूरी दरों की जानकारी देने, निर्माण श्रमिकों के हितलाभ आवेदनों की नियमित समीक्षा करने और श्रम विभाग के निर्माणाधीन कार्यालयों के कार्यों में तेजी लाने पर भी बल दिया गया। बैठक के अंत में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने अधिकारियों से शासन की योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.