/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आईआईडीसी दीपक कुमार ने उद्योगों से ईंधन संरक्षण एवं आर्थिक संयम अपनाने का किया आह्वान

Table of Content

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए ईंधन संरक्षण एवं आर्थिक संयम के आह्वान के क्रम में इन्वेस्ट यूपी ने मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख उद्योग संगठनों के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य जिम्मेदार संसाधन उपयोग, ऊर्जा दक्षता और सतत औद्योगिक कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना था।
बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार ने की, जबकि सह-अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आलोक कुमार ने की। बैठक में ईंधन पर निर्भरता कम करने, परिचालन लागत को नियंत्रित करने तथा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच आर्थिक मजबूती बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए दीपक कुमार ने उद्योगों से अपील की कि वे ईंधन की अनावश्यक खपत को कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH), वर्चुअल मीटिंग्स, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें। उन्होंने प्राकृतिक प्रकाश के अधिकतम उपयोग, अनावश्यक सजावटी रोशनी में कमी तथा बिजली की बचत पर भी जोर दिया।

सतत विकास के लिए सरकार और उद्योग संगठनों की बैठक

सतत लॉजिस्टिक्स के महत्व को रेखांकित करते हुए IIDC ने उद्योगों से जहां संभव हो, माल परिवहन को सड़क मार्ग से रेल मार्ग की ओर स्थानांतरित करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) पहल को मजबूत करने और आयात पर अनावश्यक निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के दौरान विभिन्न उद्योग संगठनों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लघु उद्योग भारती ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नेट मीटरिंग व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की, जबकि फिक्की ने बिटुमेन आयात कम करने के लिए माइक्रोसरफेसिंग और फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) जैसी आधुनिक सड़क तकनीकों के उपयोग का सुझाव दिया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने ईवी सब्सिडी के शीघ्र क्रियान्वयन और अलग सौर नीति की मांग की, वहीं सीआईआई ने ट्रैफिक और ईंधन खपत कम करने के लिए चरणबद्ध कार्यालय समय और हाइब्रिड स्कूलिंग मॉडल का सुझाव दिया।
इस वर्चुअल बैठक में एसोचैम, फिक्की, कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII), नैसकॉम इंडिया, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), पीएचडीसीसीआई, मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, ईस्टर्न यूपी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ELCINA), क्रेडाई सहित कई प्रमुख उद्योग संगठनों ने भाग लिया और सरकार की अपील को व्यापक स्तर पर उद्योगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
बैठक के समापन पर दीपक कुमार ने सभी उद्योग संगठनों से इन उपायों को अपने सदस्यों के बीच सक्रिय रूप से प्रचारित करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार और उद्योगों की साझा भागीदारी ही उत्तर प्रदेश में सतत विकास और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Policy and Development Research Vertical की स्थापना लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य...

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.