/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म होने के करीब

Table of Content

Kerala New, तिरुवनंतपुरम। केरल में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। गुरुवार सुबह 11 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, विधायक दल पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर यह अधिकार पार्टी अध्यक्ष को सौंप चुका है कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करें। ऐसे में अब अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लिया जाएगा और नाम की आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कल सार्वजनिक रूप से किया जाएगा, जिसके बाद केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में लगातार मंथन जारी रहा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा गुरुवार को कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बीच दिल्ली स्थित 10 राजाजी मार्ग आवास पर इस मुद्दे पर अहम बैठक हुई, जो लगभग आधे घंटे से अधिक चली। इस दौरान संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि केरल में मुख्यमंत्री चयन को लेकर व्यापक विचार-विमर्श पूरा हो चुका है और अब अंतिम निर्णय लगभग तय है। सभी प्रमुख नेताओं से चर्चा के बाद एक नाम पर सहमति बना ली गई है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Policy and Development Research Vertical की स्थापना लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य...

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.