/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

देशभर में दूध हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें

Table of Content

लखनऊ। देश में महंगाई के बीच आम जनता को एक और झटका लगा है। अमूल दूध और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे अब उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो अमूल ब्रांड का संचालन करती है, ने जानकारी दी है कि पूरे देश में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 14 मई से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी लगभग 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है।

GCMMF ने बताया कि पशु आहार, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध उत्पादन और परिचालन खर्च बढ़ गया है, जिसके चलते कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले दूध की कीमतों में अंतिम बढ़ोतरी 1 मई 2025 को की गई थी।

कंपनी ने यह भी बताया कि उसके सदस्य संघों ने किसानों से दूध खरीदने की दर में भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है, जो मई 2025 की तुलना में लगभग 3.7 प्रतिशत अधिक है। अमूल देश में दूध के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, और इस बढ़ोतरी का असर देशभर के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

SGFI अध्यक्ष दीपक कुमार बने ISF कार्यकारिणी सदस्य, भारत को मिली वैश्विक स्कूली खेलों में बड़ी जिम्मेदारी

SGFI अध्यक्ष की अंतरराष्ट्रीय खेल संगठन में बड़ी उपलब्धि लखनऊ। भारतीय स्कूली खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सर्बिया की...

IBET Expo 2026: उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी और ग्रीन एनर्जी निवेश को बढ़ावा, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा अंतर्राष्ट्रीय बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो लखनऊ। उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी सभागार, लखनऊ में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo 2026) की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक...

बरेली में 35 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, नाथ कॉरिडोर और ईको-टूरिज्म पर सरकार का फोकस

रामलीला मैदान और धार्मिक स्थलों का विकास लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बरेली मंडल के पर्यटन विकास से जुड़े 32 प्रस्तावों की समीक्षा की। इन प्रस्तावों का उद्देश्य पर्यटन को बड़े शहरों से आगे बढ़ाकर स्थानीय धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और सामुदायिक विरासत स्थलों तक पहुंचाना है।...

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.