TN

TotaRam News

What's Hot

मथुरा गौशाला में विकास कार्यों का लोकार्पण, गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र बना आकर्षण

Table of Content

लखनऊ/ फरह (मथुरा)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौ विज्ञानं अनुसंधान केन्द्र मथुरा मे आधा दर्जन प्रकल्पों का किया ई-लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के द्वारा दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम के नवधा सभागार में बुधवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय को यह देश ही नहीं संपूर्ण विश्व जानता है, आज उन्हीं के नाम पर इस परखम गांव में पं० दीनदयाल अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में समाज के कल्याण के लिए बहुत सारे प्रकल्प संचालित हो रहे हैं। यह संसार का सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र बनेगा। जो कुछ बन पड़ेगा,मैं इस संस्थान के लिए जरूर करूंगा। उन्होंने कहा कि गाय की महिमा का वेद काल से वर्णन है। वर्तमान काल खंड में गाय की महत्ता की आवश्यकता है। इस दृष्टि से यह अनुसंधान केंद्र सही सिद्ध हो रहा है।
मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले ने कहा कि समाज के सकारात्मक कार्यों से ही समाज का निर्माण होता है। भारत की आत्मा धर्म है और यहां पर चलने वाला यह कार्य धर्म का कार्य है। अनुसंधान केंद्र में गाय पर अनुसन्धान होगे, जिससे गाय की महत्ता देश में ही नहीं विश्व पटल पर बढ़ेगी। निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ० स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि गाय पूरी दुनियां के लिए मां है, जो मानते हैं उनके लिए भी और जो नहीं मानते उनके लिए भी हितकारक है। गाय केवल भारत और सनातन धर्म की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की माता है। गाय सभी के लिए महत्वपूर्ण है। जो गऊ पंचगव्य का पान करेगा, वह हमेशा स्वस्थ्य रहेगा। शरीर को पवित्र करने के लिए गाय माता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गाय मां की सेवा से हम भगवान को प्राप्त करेंगे। संपूर्ण सृष्टि गाय में विद्यमान है।

विजय कौशल महाराज ने चारागाह व्यवस्था और गौपालन पर दिया जोर

ब्रज के सुप्रसिद्ध संत रामकथा मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सभी लोग गायों को चारागाह में चरावने की व्यवस्था करें। गऊ चारागाह अधिक होने चाहिए, तभी गाय पालन की सार्थकता होगी। उन्होंने जगह- जगह चारागाह बनवाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गौमाता के चित्रपट के सम्मुख सुरभि मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समिति पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को उत्तरीय उढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किशन मोहन शर्मा एवं सुमित्रा शर्मा का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने रखी, संचालन डॉ० अनुराग शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन सतीश अवाना ने किया।
इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ० दिनेश, अजित महापात्र संयोजक, अखिल भारतीय गौ गतिविधि, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, क्षेत्र संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री, निदेशक केशवधाम ललित कुमार, निदेशक दीनदयाल धाम सोनपाल, क्षेत्र प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, केएलएल पाठक पूर्व कुलपति दिवासु, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, शशाक भाटिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामाशंकर कठेरिया, सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, एमएलसी ठा० ओम प्रकाश सिंह, ऋषि पाल, रजनीकांत, मानवेंद्र सिंह, रमाकांत उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, बादाम सिंह, चंद्रशेखर, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, जसवंत सैनी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, पूर्व विधायक करिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, नरेंद्र पाठक, अमित जैन, राम पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रातः दीनदयाल उपाध्याय कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों का गृह प्रवेश, भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह के अवसर पर एक भव्य यज्ञ एवं हवन का आयोजन नव निर्मित गौरी भवन कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान नोएडा निवासी किशन मोहन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा शर्मा रहीं। इस अवसर पर निर्मित होने वाले प्रकल्पों का शिलापूजन किया गया। जिन प्रकल्पों का लोकार्पण हुआ उन स्थानों पर आचार्य गणों ने भगवान गणेश एवं गौमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन-अर्चन किया एवं स्वास्तिक चिन्ह अंकित कर उद्घाटन की औपचारिकता पूर्ण की। इस अवसर पर गौमाता का साक्षात पूजन भी किया गया। दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कन्या गौरी कन्या छात्रावास, औषधि उद्यान, पशु चिकित्सालय, कामधेनु प्रसार केंद्र स्टूडियो, बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की मशीन का पूजन लोकार्पण किया। कन्वेशन सेंटर और स्टाफ आवास का भूमि पूजन कर उनकी आधारशिला रखी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

UPESSC Principal Recruitment 2026: प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जुलाई से आवेदन शुरू

ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 अगस्त तक अंतिम तिथि लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के 111 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-02/2026 जारी कर दिया है। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आयोग के...

Operation Southern Readiness 26-2: Indian Navy ने कोच्चि में शुरू किया बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास

26 देशों के प्रतिनिधि शामिल डेस्क। दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 20 जुलाई 2026 को चार-दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 शुरू हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली संयुक्त कार्य बल 154 (सीटीएफ 154) के तत्वावधान में संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के सहयोग से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.