TN

TotaRam News

What's Hot

प्रवक्ता परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 18 मई तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

Table of Content

आयोग की वेबसाइट पर सभी विषयों की मास्टर सेट उत्तरकुंजी अपलोड

प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया है कि आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-02/2022 के अंतर्गत आयोजित प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा, जो 09 एवं 10 मई 2026 को सम्पन्न हुई थी, उसके सभी विषयों की मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ 12 मई 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।
भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, शिक्षा, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, हिन्दी एवं कला सहित सभी विषयों की प्रोविजनल उत्तरकुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक प्रोविजनल उत्तरकुंजी आपत्ति पोर्टल के माध्यम से अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन करने के उपरान्त मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह 12 मई 2026 से 18 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने कथित मास्टरमाइंड P.V. Kulkarni को पुणे से किया गिरफ्तार

दिल्ली। देशभर में चर्चा में रहे NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, कुलकर्णी पुणे में केमिस्ट्री के लेक्चरर के रूप में कार्यरत था और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था,...

CWG 2026 Preparation India: ग्लासगो खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी हितधारकों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने और 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल की तैयारी...

Yogi Government Relief Scheme: लखीमपुर खीरी में आपदा पीड़ित परिवार को मिला सहारा

सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मकान की छत भरभराकर गिरी और उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो...

LDA Green Corridor Phase 4: वेलनेस सिटी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना का निरीक्षण कर दिये निर्देश लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर का चौथा चरण वेलनेस सिटी के लिए बेहद खास होने वाला है। शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर वेलनेस सिटी की कनेक्टिविटी को नयी रफ्तार देगा। इसके लिए योजना के 04 मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर से...

LDA Lucknow Bulldozer Action: चिनहट में 25 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, सैरपुर में निर्माण सील

चिनहट में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में अभियान चलाकर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, सैरपुर में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.