/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अभिलेखों से जागेगी इतिहास चेतना: पांडुलिपियों की उपयोगिता और संरक्षण पर विशेषज्ञों की चर्चा

Table of Content

नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने की पहल

लखनऊ। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार अपना 77वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर 13 मई को लखनऊ स्थित शहीद स्मृति भवन में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में पाण्डुलिपियों का महत्व एवं भावी पीढ़ी के लिए उपयोगिता’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और अभिलेख संरक्षण से जुड़े कई विद्वान अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. अजय तनेजा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिष्ठाता प्रो. अविनाश चन्द्र मिश्रा मौजूद रहेंगे। संगोष्ठी में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ पाण्डुलिपियों, अभिलेखों और भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने व्याख्यान देंगे।

पांडुलिपियों और इतिहास पर होगा विशेष मंथन

संगोष्ठी के पहले सत्र में पाली एवं बौद्ध अध्ययन, राजनीति विज्ञान और इतिहास विषयों के विशेषज्ञ भारतीय ज्ञान परंपरा और पाण्डुलिपियों की उपयोगिता पर चर्चा करेंगे। वहीं दूसरे सत्र में प्राचीन इतिहास, संस्कृत और आधुनिक इतिहास के विद्वान अभिलेखों के संरक्षण और शोध में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार की स्थापना 2 मई 1949 को इलाहाबाद में ‘सेंट्रल रिकॉर्ड्स ऑफिस’ के रूप में की गई थी। बाद में वर्ष 1973 में इसे लखनऊ स्थित स्थायी भवन में स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में यह संस्था संस्कृति विभाग के अधीन कार्य करते हुए प्रदेश की अभिलेखीय विरासत के संरक्षण, प्रबंधन और उपयोग के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया अभिलेखागार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न विभागों और जिला कार्यालयों में सुरक्षित ऐतिहासिक अभिलेखों को संरक्षित करना और उन्हें शोध एवं जनहित के लिए उपयोगी बनाना है। इसके तहत 30 वर्ष पुराने महत्वपूर्ण अभिलेखों का संग्रह, उनका वैज्ञानिक संरक्षण, सूचीकरण और शोधार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही दुर्लभ पाण्डुलिपियों, पुस्तकों और दस्तावेजों को संरक्षित करने का कार्य भी किया जाता है। इसके अलावा अभिलेखों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर अभिलेख प्रदर्शनियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने बताया इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.