TN

TotaRam News

What's Hot

UP Lecturer Exam 2026: 89 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Table of Content

AI Integrated Control Command Room से सभी परीक्षा केन्द्रों की सघन निगरानी हुई

प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन सं० 02/2022 प्रवक्ता संवर्ग के अंतर्गत कुल 18 विषयों की लिखित परीक्षा के क्रम में शनिवार को प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में कुल 09 विषयों की परीक्षा प्रदेश के 17 जनपदों (मण्डल मुख्यालयों) में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।
उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक 278 परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास एवं शिक्षाशास्त्र विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक 269 परीक्षा केन्द्रों पर अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई।
आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचिता सुनिश्चित करने हेतु आयोग मुख्यालय में स्थापित एआई एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से सभी परीक्षा केन्द्रों की सघन निगरानी की गई। इस दौरान आयोग के सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए ए.आई. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी, नकलविहीन, सुचितापूर्ण, निर्विघ्न एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न हुई।
डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा के सफल संचालन में जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 09 मई 2026 की लिखित परीक्षा में कुल 89,766 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 34.89 प्रतिशत तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 42.26 प्रतिशत रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Free Tool Kit Scheme 2026: Popcorn Machine पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Khadi Gramodyog Board की योजना से मिलेगा रोजगार लखनऊ। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़े वर्ग के पॉपकॉर्न बनाने वाले भुर्जी समाज के ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों तथा इस कार्य में रुचि रखने वाले अन्य परंपरागत कारीगरों को आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन...

UP Animal Husbandry Department में ऊर्जा बचत अभियान, अधिकारियों को नए निर्देश

स्वहित से बढ़कर है राष्ट्रहित लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि स्वहित से बढ़कर है राष्ट्रहित। इसलिए आर्थिक अनुशासन एवं ऊर्जा बचत के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य करें और एक उत्कृष्ट उदाहरण लोगों के बीच प्रस्तुत करें। उन्होंने विभागीय कार्यों...

UP Food Processing Policy 2023 से बढ़ेगा निवेश और रोजगार, किसानों को मिलेगा लाभ

PMFME योजना में यूपी देश में नंबर-1 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र मे किसानो व उद्यमियो की आमदनी बढ़ाने तथा युवाओं के लिए रोजगार की अपार सम्भावनायें है।उन्होने खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये हैं कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के...

Lucknow District Jail में मुफ्त कानूनी सहायता हेतु Legal Help Desk का उद्घाटन

बंदियों के परिजनों हेतु लीगल हेल्प डेस्क स्थापित, महिला बंदियों को चश्मों का वितरण लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत तथा District Judge Malkhan Singh के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा आज District Jail का निरीक्षण किया...

AKTU Lab on Wheels 2026: यूपी के सभी अटल और विहान आवासीय विद्यालयों में पहुंचेगी मोबाइल साइंस लैब बस, प्रमुख सचिव का बड़ा निर्देश

लखनऊ। डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम्, प्रमुख सचिव (तकनीकी शिक्षा) ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लिया। दौरे के दौरान उन्होंने कॉलेज और स्कूली छात्रों के लिए संचालित ‘लैब ऑन व्हील्स’ बस का अवलोकन किया। उन्होंने कुलपति डॉ. ए.के. पांडे से अनुरोध किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.