TN

TotaRam News

What's Hot

National Lok Adalat Lucknow: करीब 3 लाख मामलों का हुआ समाधान

Table of Content

लखनऊ लोक अदालत में बैंक, राजस्व और पारिवारिक मामलों का बड़े पैमाने पर निपटारा

लखनऊ। जन सामान्य को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक आयोजन किया गया। पुराना उच्च न्यायालय स्थित मीडियेशन सेंटर में जनपद न्यायाधीश लखनऊ मलखान सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, स्थायी लोक अदालत, कलेक्ट्रेट तथा जनपद की समस्त तहसीलों सहित विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक संस्थानों में मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में लगभग 2 लाख 95 हजार 708 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए कुल 29 करोड़ 6 लाख 26 हजार 599 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
कार्यक्रम में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 हुसैन अहमद अंसारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज प्रकाश तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर निवेश सिंह कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज बहादुर, बैंक अधिकारियों, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं, पराविधिक स्वयंसेवकों, नामिका अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में वादकारियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही आदर्श कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, जन साहस एनजीओ द्वारा आयुष्मान योजना शिविर तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के अंतर्गत लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुए जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने अधिक से अधिक मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें न्याय को सरल और सुलभ बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।
लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों का भी बड़े पैमाने पर निस्तारण किया गया। जनपद न्यायालय में विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट द्वारा 156 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 4146 मामले, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कस्टम) द्वारा 2102 मामले तथा अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों द्वारा हजारों मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 111 मामले, वाणिज्यिक न्यायालय के 6 मामले, एनआई एक्ट के 1395 मामले तथा पारिवारिक न्यायालय के 134 मामलों सहित कुल 51 हजार 677 लंबित वादों का निस्तारण कर लगभग 18 करोड़ 43 लाख 46 हजार 463 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
वहीं प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग के 1 लाख 1 हजार 258 मामले, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संबंधित 1 लाख 22 हजार 752 मामले, बैंक रिकवरी के 1161 मामले, वैवाहिक विवादों के 47 मामले तथा अन्य प्रकरणों सहित कुल 2 लाख 44 हजार 31 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में लगभग 10 करोड़ 62 लाख 80 हजार 136 रुपये की धनराशि की वसूली हुई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.