TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow State Museums Development: पांच संग्रहालय पूर्ण, तीन पर कार्य प्रगति पर

Table of Content

राजधानी लखनऊ में राज्य संग्रहालयों का विकास

लखनऊ। संस्कृति विभाग उ0प्र0 के अधीन संचालित विभिन्न राज्य संग्रहालयों का निर्माण कार्य पूरा करके प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया गया है। इन संग्रहालयों के माध्यम से दर्शक प्रदेश की समृद्धि विरासत एवं गौरवशाली अतीत की स्मृति की अनुभूति कर सकते है। इन संग्रहालयों में पूरे प्रदेश भर से प्राप्त दुर्लभ मूर्ति एवं वस्तुएं संरक्षित की जाती है। यह हमारे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक इतिहास से साक्षात्कार कराती है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटक एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 05 वर्षो में किए गए निर्माण कार्यों के अंतर्गत 05 राज्य संग्रहालय लखनऊ में पूरे कराए गए है तथा 03 राज्य संग्रहालयों के कुछ कार्य अवशेष है, उन्हे भी शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा। राज्य संग्रहालय लखनऊ में विदेशी मुर्तिकला गैलरी की मूर्तियों को स्थानांतरित कर संग्रहालय परिसर में रखने का कार्य अप्रैल, 2026 में पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ के सभागार के सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण कर उद्घाटन 27 अगस्त, 2025 को कर दिया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य संग्रहालय लखनऊ के चतुर्थ पार्श्व गैलिरियों के पहुंच मार्ग, शौचालय, विद्युत एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण कराकर स्थानातंरित किया जा चुका है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ में प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय को 2483.05 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित कराकर मा0 मुख्यमत्री जी द्वारा 04 मार्च 2024 को आम जनता को समर्पित किया जा चुका है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ में स्थित अवधि गैलरी (नवाबी कला) के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य 171.80 लाख रूपये से पूर्ण कराकर शुभारंभ करा दिया गया है।
जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य संग्रहालय लखनऊ परिसर में स्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया आदि का कार्य 459.12 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है। यह प्रगति के अंतिम चरण में है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ में भवन के बेसमेंट कक्षों के सुदृढ़ीकरण का कार्य 460.49 लाख रूपये से कराया जा रहा है। यह कार्य प्रगति के अंतिम चरण में है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ परिसर में सीवर लाइन एवं रेन वाटर हारवेस्टिंग प्लांट एवं नलकूप बोरिंग के स्थापना संबंधी कार्य 174.66 लाख रूपये से कराया जा रहा है। यह भी कार्य प्रगति पर है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.