TN

TotaRam News

What's Hot

पर्यटन मंत्री का लंबित परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने पर जोर

Table of Content

कार्यदायी संस्थाओं को समय से भुगतान के लिए भुगतान शेड्यूल बनाया जाए- अमृत अभिजात

लखनऊ। Uttar Pradesh में पर्यटन विकास परियोजनाओं को गति देने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Tourism and Culture Minister जयवीर सिंह ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर 20 मई, 2026 तक स्वीकृत पत्र जारी किए जाएं। चुनावी वर्ष को देखते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को हर हाल में नवम्बर, 2026 तक पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान कुछ प्रकरणों में नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि फाइलों को ‘लटकाने और भटकाने’ की संस्कृति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री जयवीर सिंह ने ये बातें आज पर्यटन भवन में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ‘गुमराह करने की आदत छोड़े तथा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को 20 नवम्बर, 2026 तक पूरा करते हुए लोकार्पण के लिए तैयार करें, ताकि समय से इन परियोजनाओं को आम जनता को समर्पित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नवम्बर तक परिणाम धरातल पर दिखना चाहिए।

फोटोग्राफर सहित स्थलीय निरीक्षण करें 
पर्यटन मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कुछ जनपदों से निर्माण कार्य संबंधी प्रगति की गलत जानकारी देने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाई जाए और समय-समय पर मुख्यालय से अधिकारियों की टीम फोटोग्राफर सहित स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करेगी। यह टीम मौके पर जाकर कार्य की प्रगति का भौतिक सत्यापन करेगी और गुणवत्ता, प्रभावी समीक्षा एवं समन्वय कर परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पत्राचार-पत्राचार का खेल न खेलें। जमीन पर उनकी बदली कार्यशैली का परिणाम दिखाई देना चाहिए।’

आगरा-मथुरा में हेलीपोर्ट को क्रियान्वित करें 
पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि ‘मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी एवं वृहद परियोजनाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। परियोजनाओं में विलंब होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था तथा अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो, उसका बैठकर समाधान निकाला जाए। आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट को क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने भारत सरकार स्तर पर लंबित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत नैमिषारण्य में प्रस्तावित कार्यों को शुरू करे।

वर्ष 2017 से अब तक के कार्यों की बने जिलावार रिपोर्ट  
मंत्री ने कहा कि ‘ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का इतिहास लेखन एवं शिलालेख की कार्यवाही एक स्थापित प्रक्रिया के अनुसार संचालित की जाए। उन्होंने इस अवसर पर वाद्य यंत्रों के क्रय की भी समीक्षा की और जिला महोत्सव को जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2017 से अब तक दोनों विभागों द्वारा कराये गये कार्य, लागत, स्वीकृत तथा व्यय धनराशि योजनाओं की प्रगति आदि की एक रिपोर्ट जनपदवार तैयार करने के निर्देश दिए।’

भुगतान पर निगरानी के निर्देश 
पर्यटन मंत्री ने भुगतान पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। भुगतान में विलम्ब होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने उलझाने की जगह सुलझाने की सोच और मानसिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। भुगतान के लिए एक समय निर्धारित की जाए और भुगतान समय से सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नकारा और कार्य में रूचि न लेने वाले ठेकेदारों को सिस्टम से बाहर किया जाए। उन्होंने कुन्दरकी विधानसभा क्षेत्र में पिछले 16 अप्रैल को किये गये शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया और इस संबंध में कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों द्वारा गलत सूचना दी गयी, जो बेहद आपत्तिजनक है।

कार्यों में हीला हवाली नहीं बर्दाश्त- अपर मुख्य सचिव 
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘समय से कार्य शुरू न करने पर कार्यदायी संस्था की शैली पर प्रश्नचिन्ह उठता है और छवि धूमिल होती है। उन्होंने अमरोहा में एक मंदिर को लेकर अनावश्यक अड़ंगा लगाने पर घोर आपत्ति जताई। बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि ‘परियोजनाओं को पूरा करने में किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष को देखते हुए जो भी कार्य शुरू किये गये हैं, उन्हें समय से पूरा किया जाए। साथ ही भुगतान के लिए समय सारणी निर्धारित की जाए।’

बैठक में विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, प्रबंध निदेशक यूपीएसटीडीसी आशीष कुमार, निदेशक ईको पर्यटन पुष्प कुमार के0, विशेष सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह, पर्यटन सलाहकार जे0पी0 सिंह, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अंजू चौधरी, संयुक्त निदेशक प्रीति श्रीवास्तव, प्रचार अधिकारी कीर्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.