TN

TotaRam News

What's Hot

नैमिषारण्य में बनेंगे एम्फीथिएटर, कैफेटेरिया और इंटरप्रिटेशन सेंटर

Table of Content

थीम गैलरी, प्रवेश लॉबी और कोर्टयार्ड शो के साथ विकसित होगा आधुनिक सांस्कृतिक परिसर

लखनऊ/सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सीतापुर स्थित पवित्र तीर्थ स्थल नैमिषारण्य को भव्यतम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में पौराणिकता और नवाचार को समाहित करते हुए नैमिष स्थित पुरानी धर्मशाला को आधुनिक ‘पिलग्रिम इंटरप्रिटेशन सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा। खास बात ये है कि विरासत भवन की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 3.72 करोड़ रुपए की मंजूरी देते हुए, पहली क़िस्त के रूप में 2.98 करोड़ रुपए जारी किए हैं। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘नैमिषारण्य के इस इंटरप्रिटेशन सेंटर में श्रद्धालुओं को स्थानीय इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत की विस्तृत जानकारी मिलेगी। इसके लिए भवन के भीतर अलग-अलग थीम पर आधारित गैलरियां बनाई जाएंगी, जिनमें कॉस्मिक ऑर्डर, जीवन का विकास, सभ्यता का उदय, महाकाव्य और ज्ञानोदय जैसे विषयों को रोचक प्रस्तुत होगी।’

पिलग्रिम इंटरप्रिटेशन सेंटर में क्या होगा?
परियोजना के तहत पूरे परिसर का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। योजना अंतर्गत आधुनिक प्रवेश लॉबी, आकर्षक एम्फीथिएटर, सुव्यवस्थित कैफेटेरिया, मूर्तिकला मार्ग और स्वच्छ शौचालय ब्लॉक विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा भवन का नवीनीकरण और नई इमारत का निर्माण किया जाएगा, जिसे इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि पूरे क्षेत्र का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सजीव व आकर्षक बन सके।

स्थानीय स्थापत्य की झलक
भवन के स्वरूप को पारंपरिकता और आधुनिकता के संतुलन के साथ विकसित किया जा रहा है। बाहरी हिस्से को खुली ईंटों की आकर्षक फिनिशिंग देकर इसे स्थानीय स्थापत्य की झलक प्रदान की जाएगी, वहीं अंदरूनी गलियारों को थीम आधारित पेंटिंग्स से सजाया जाएगा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक कथाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करेंगी। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा। 

‘विकास भी, विरासत भी’ के साथ बढ़ रहे- मंत्री   
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘इस पहल से नैमिषारण्य क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर तीर्थ यात्रियों को आधुनिक और समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा, जिससे उनकी यात्रा सहज और ज्ञानवर्धक बनेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मंत्री ने इसे ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल बताया।’

पर्यटकों को मिलेगी समग्र जानकारी- अपर मुख्य सचिव 
अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘नैमिषारण्य जैसे पवित्र तीर्थ स्थल का समग्र विकास प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धालुओं को आधुनिक और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ इसकी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक ही स्थान पर इस पावन स्थल के धार्मिक महत्व, परंपराओं और इतिहास की व्यापक जानकारी मिल सकेगी। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Flat Allotment Lottery: ऐशबाग स्क्वॉयर और पार्क व्यू अपार्टमेंट में 354 फ्लैट आवंटित

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ऐशबाग स्क्वॉयर एवं पार्क व्यू अपार्टमेंट के 354 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकवाली गयीं। जिसका यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया।अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी...

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026: राज्यों के डेटा सुरक्षा ढांचे पर MeitY का बड़ा कदम

राज्यों के डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 11 मई 2026 को नई दिल्ली के अशोक होटल में “राज्यों के डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा मजबूत करना” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता...

LDA News: इंदिरा नगर में 6 अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, मोहनलालगंज में अवैध भवन तोड़े गए

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-5 की टीम ने की कार्रवाई लखनऊ। LDA ने शनिवार को इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाकर लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में 02 अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये। एलडीए...

LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सफल आवेदकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित लखनऊ। LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा ने शिव प्रताप सिंह को सीतापुर रोड पर आवासीय भूखण्ड आवंटित किया था। किन्हीं कारणों से वह निर्धारित समय पर सम्पत्ति के मूल्य का भुगतान...

INS Sagardhwani Malaysia Visit: भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नेवी के बीच समुद्री सहयोग पर चर्चा

Totaram news. भारतीय नौसेना का समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत, आईएनएस सागरध्वनि, रॉयल मलेशियन नौसेना के साथ सफल समन्वय के बाद 15 मई 2026 को पोर्ट क्लांग, मलेशिया से रवाना हुआ। इस समन्वय के दौरान दोनों पक्षों के बीच पेशेवर और वैज्ञानिक स्तर पर सार्थक बातचीत हुई। दोनों पक्षों के कर्मियों ने आधुनिक जलवैज्ञानिक पद्धतियों, समुद्री...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.