TN

TotaRam News

What's Hot

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अल्पसंख्यक संस्थाओं हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की

Table of Content

30 मई तक यू-राइज पोर्टल पर करें आवेदन

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2026-27 से निजी क्षेत्र की सम्बद्ध संस्थाओं को अल्पसंख्यक संस्था के रूप में मान्यता दिए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस संबंध में प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश दिनांक 30 अप्रैल 2025 के अनुपालन में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग, नई दिल्ली द्वारा घोषित संस्थाओं को राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक संस्था के रूप में ट्रीट किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए यू-राइज पोर्टल (www.urise.up.gov.in) को 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक खोला गया है।

प्राविधिक शिक्षा परिषद से पूर्व से सम्बद्ध सभी निजी संस्थाएं अपने SU Login के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के साथ संस्थाओं को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग को प्रेषित आवेदन पत्र, आयोग द्वारा जारी प्रमाणपत्र की प्रति, 100 रुपये के गैर न्यायिक स्टाम्प पर शपथ-पत्र, संस्था की बायलॉज, प्रबंध समिति का विवरण एवं सदस्यों के अल्पसंख्यक होने के प्रमाण, संबंधित नियामक संस्थाओं (AICTE/PCI/COA) की स्वीकृति, तथा परिषद की सम्बद्धता से जुड़े नवीनतम प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। यू-राइज पोर्टल के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने की अपील की गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.