TN

TotaRam News

What's Hot

रूस में व्यापक रोजगार अवसरों पर सहमति एवं रणनीतिक पहल

Table of Content

भारत-रूस सहयोग के अंतर्गत रोजगार सृजन हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई उच्चस्तरीय बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत विगत दिवस माननीय मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश अनिल राजभर एवं मॉस्को सरकार के डिपार्टमेंट फॉर एक्सटर्नल इकोनॉमिक एंड इंटरनेशनल रिलेशंस के मंत्री Cheremin Sergey के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के माध्यम से प्रदेश के कुशल कामगारों को वैधानिक एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया के अंतर्गत रूस की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। बैठक का शुभारंभ भारत एवं रूस के पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों पर विचार-विमर्श के साथ हुआ तथा उत्तर प्रदेश के कुशल एवं प्रचुर मानव संसाधन की वैश्विक स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के विषय में सकारात्मक चर्चा की गई।
मॉस्को सरकार के मंत्री Cheremin Sergey द्वारा अवगत कराया गया कि मॉस्को शहर में विभिन्न क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं तथा रूस के अन्य क्षेत्रों में भी लाखों की संख्या में कुशल मानव संसाधन की मांग है। विशेष रूप से निर्माण कार्य, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर आदि तकनीकी क्षेत्रों में कार्यबल की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस क्रम में सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाले आगामी आर्थिक फोरम में उत्तर प्रदेश से मंत्री श्रम एवं सेवायोजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया, जिससे भविष्य की कार्ययोजना एवं सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा सके। माननीय मंत्री अनिल राजभर द्वारा इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पहल में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका वहन की जाएगी।
बैठक के दौरान श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के मंत्री द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रदेश के युवाओं के मध्य यह भ्रांति व्याप्त है कि रूस में रोजगार हेतु जाने पर उन्हें सेना में शामिल कर लिया जाता है। इस पर रूस के मंत्री Cheremin Sergey द्वारा आश्वस्त किया गया कि समस्त प्रक्रिया पूर्णतः वैधानिक, पारदर्शी एवं सुरक्षित होगी तथा किसी भी प्रकार की बाध्यता या जोखिम युवाओं पर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार के इच्छुक युवाओं को किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
इसके अतिरिक्त, रूसी पक्ष द्वारा यह सुझाव दिया गया कि रोजगार हेतु इच्छुक युवाओं को रूसी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। इस पर उत्तर प्रदेश के मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रदेश में पहले से ही जापानी एवं जर्मन भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा शीघ्र ही रूसी भाषा को भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से डॉ. शणमुगा सुंदरम, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, नेहा प्रकाश,निदेशक, सेवायोजन, प्रमोद कुमार पुंडीर,अपर निदेशक, सेवायोजन एवं मनीषा अत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर उपस्थित रहीं। मॉस्को सरकार की ओर से डारिया पुस्तावालोवा ,हेड ऑफ कोऑर्डिनेशन डिविजन एवं मंत्री के सलाहकार डॉ. जॉर्ज जरिकत भी बैठक में सम्मिलित हुए। उक्त बैठक का समन्वय अरुण ज़ुरेल, फाउंडर एवं सीईओ, बीएसएल कंसल्टिंग, नोएडा द्वारा किया गया। यह बैठक उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी तथा इससे भारत-रूस के मध्य आर्थिक एवं श्रम सहयोग को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.