TN

TotaRam News

What's Hot

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस सम्मेलन का उद्घाटन किया

Table of Content

डेस्क। प्रधान सेना अध्‍यक्ष-चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (सेंटर फॉर ज्वाइंट वॉरफेयर स्टडीज़) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस: संज्ञानात्मक क्षमताओं का विस्तार और इसके रणनीतिक निहितार्थ विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया। चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ से लेकर चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित द्वारा परिकल्पित इस सम्मेलन में वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व, नीति निर्माता, वैज्ञानिक, चिकित्सा विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स और शिक्षाविद ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के उभरते क्षेत्र और इसके रणनीतिक महत्व पर विचार-विमर्श के लिए एकत्रित हुए।
संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के महानिदेशक, मेजर जनरल (डॉ.) अशोक कुमार (सेवानिवृत्त) ने अपने स्वागत संबोधन में तंत्रिका प्रौद्योगिकियों की परिवर्तनकारी क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस एक ऐसी प्रक्रिया है जहां मानव मस्तिष्क से तंत्रिका संकेत सार्थक कार्यों और परिवर्तनकारी परिणामों में बदल सकते हैं।
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक, वाइस एडमिरल आरती सारीन ने उद्घाटन संबोधन में मानव अनुभूति और कम्प्यूटेशनल प्रणालियों के बीच बढ़ते अभिसरण पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि अनुभूति और गणना के बीच पारंपरिक अंतर तेजी से विलीन हो रहा है जिन्हें कभी काल्पनिक माना जाता था।
आईआईटी दिल्ली के इलेक्ट्रिकल और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. टी.के. गांधी ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस को वैचारिक अवधारणा से लेकर अब व्यावहारिक वैज्ञानिक वास्तविकता के रूप में तेजी से विकसित होने की चर्चा करते हुए कहा कि ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के अनुप्रयोग लोगों के कल्याण और युद्ध क्षेत्र दोनों में विस्तारित हो रहे हैं।
सम्मेलन में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस की वर्तमान स्थिति, इसके चिकित्सा एवं तकनीकी आयामों और रक्षा क्षेत्र में इसके रणनीतिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (मेडिकल) उप प्रमुख एयर मार्शल एस शंकर ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस प्रौद्योगिकियों की मौजूदा और भविष्य की स्थिति का व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया। आईआईटी दिल्ली, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहंस), प्रगत संगणन विकास केन्द्र (सी-डीएसी) और प्रमुख स्टार्टअप कंपनियों के विशेषज्ञों ने वर्तमान में जारी अनुसंधान, स्वदेशी नवाचार और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस प्रौद्योगिकियों के एकीकरण के भविष्य पर चर्चा की। सम्मेलन में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के नैतिक पहलुओं, मानव-मशीन एकीकरण, तंत्रिका सुरक्षा चुनौतियों और परिचालन दक्षता बढ़ाने में इसकी भूमिका तथा पुनर्वास और जटिल संचालन परिस्थितियों में निर्णय लेने में इसकी भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।
रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने एक पैनल परिचर्चा में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के सैन्य अनुप्रयोगों, विशेष रूप से संज्ञानात्मक क्षमता बढ़ाने, मानव प्रदर्शन में सुधार और कमान एवं नियंत्रण प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने में इसके उपयोग पर चर्चा की। इस आयोजन में दस स्टार्टअप कंपनियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस सिस्टम से संबंधित नवीन उपकरण, उत्पाद और प्रौद्योगिकी प्रदर्शित की। आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापक सामाजिक लाभ के लिए ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस प्रौद्योगिकियों की पूरी क्षमता के उपयोग हेतु सशस्त्र बलों, शिक्षाविदों, उद्योग और अनुसंधान संगठनों के बीच निरंतर सहयोग के सामूहिक आह्वान के साथ सम्पन्न हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.