TN

TotaRam News

What's Hot

मऊ में शिक्षामित्र सम्मान समारोह संपन्न

Table of Content

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री ए.के. शर्मा

मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, मऊ में आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के धैर्य, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
अपने संबोधन में मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल मानदेय वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षामित्रों के प्रति सरकार के विश्वास, सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.