TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में औद्योगिक निवेश को रफ्तार

Table of Content

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने की निवेश प्रस्तावों की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की अध्यक्षता में आज ‘इन्वेस्ट यूपी’ कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ (LoC) से जुड़े आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई, ताकि राज्य में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को तेजी से आगे बढ़ाकर उद्यमियों को त्वरित सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इस दौरान प्रमुख निवेश प्रस्तावों को ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ (LoC) जारी करने की सिफारिश की गई। ये परियोजनाएं बरेली, फिरोजाबाद, वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर और कानपुर देहात जैसे जिलों में स्थापित की जाएंगी और इनके माध्यम से 2,000 से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है।
प्रस्तावित परियोजनाओं में स्टील एवं आयरन कास्टिंग, मेडिकल डिवाइस, पीईटी प्रीफॉर्म, कैप्स एवं क्लोजर्स, ईवी चार्जर्स, बीईएसएस चार्जर्स, इलेक्ट्रिकल एनक्लोजर और सोलर स्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में विनिर्माण गतिविधियां शामिल हैं, जो राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम को और मजबूत करेंगी। साथ ही, इन परियोजनाओं को राज्य की औद्योगिक नीतियों के अनुरूप कैपिटल सब्सिडी और नेट SGST प्रतिपूर्ति जैसी प्रोत्साहन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
मंत्री ने कहा कि ये निवेश न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगे, बल्कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण को भी नई दिशा देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और अनुमोदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है और राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आलोक कुमार सहित इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

International Yoga Day 2026 Countdown: एस-व्यासा द्वारा बेंगलुरु में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

Totaram.news. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के लिए 100 दिनों की काउंटडाउन श्रृंखला के हिस्से के रूप में, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा), एक डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय, ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के सहयोग से काउंटडाउन श्रृंखला के 36वें दिन प्रशांति कुटीरम परिसर, जिगानी, बेंगलुरु में एक योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।...

प्रधानमंत्री ने अफस्लुइटडिज्क बांध का भ्रमण किया

Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ नीदरलैंड की प्रतिष्ठित जल प्रबंधन संरचना, अफस्लुइटडिज्क का भ्रमण किया। इस यात्रा ने नवोन्मेषी जल प्रबंधन समाधान, जलवायु सहनशीलता तथा सतत अवसंरचना के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। 32 किलोमीटर लंबा अफस्लुइटडिज्क बांध और उससे बना पुल बाढ़ नियंत्रण...

ऑर्गेनिक फार्मिंग और रूफ गार्डनिंग: शुद्ध भोजन और बेहतर स्वास्थ्य का समाधान

ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादन और रूफ गार्डनिंग से स्वस्थ जीवन की ओर कदम अश्विनी चौबे। देवरिया। आज के समय में आमजनमानस के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि हम क्या खाएं और क्या नहीं। बाजार में मिलने वाले लगभग हर खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका बढ़ती जा रही है। फल हों या सब्जियां, हर...

Nushrat Bharucha Birthday: संघर्ष से सफलता तक

कैसे Nushrat Bharucha बनीं बॉलीवुड की दमदार स्टार Totaram news. बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री Nushrat Bharucha आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। 17 मई 1985 को मुंबई के दाऊदी बोहरा परिवार में जन्मीं नुसरत ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। शुरुआती दिनों में उन्हें कई रिजेक्शन...

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: रोब जेटेन संग व्यापार और एआई सहयोग पर चर्चा

भारत-नीदरलैंड संबंधों को मिला नया आयाम Totaram news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में डच प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास(कैटश्यूस) में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटेन के साथ आधिकारिक वार्ता की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। साझा मूल्यों और आपसी विश्वास के साथ-साथ दोनों देशों के बीच बढ़ते...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.