/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

भवानीपुर में ममता बनर्जी की 15 हजार+ वोटों से हार

Table of Content

20 राउंड की गिनती में पलटी बाजी, शुभेंदु अधिकारी ने अंतिम चरणों में बढ़त बनाकर दर्ज की बड़ी जीत

डेस्क। ममता बनर्जी, जो तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गईं। उन्हें उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 मतों से पराजित किया। इस सीट पर कुल 20 चरणों में मतगणना हुई। शुरुआती राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने बढ़त बनाई, लेकिन जल्द ही ममता बनर्जी ने 16 हजार से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उनकी बढ़त लगातार घटती गई। 17वें राउंड में अधिकारी ने फिर से बढ़त बना ली और करीब 550 वोटों से आगे हो गए। अंतिम तीन राउंड में उन्होंने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली और अंततः ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हरा दिया।

भवानीपुर सीट पर कुल 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद शुभेंदु अधिकारी को 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,349 वोट प्राप्त हुए। इस तरह ममता बनर्जी को कुल 15,114 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़कर विधानसभा में वापसी की थी।

भवानीपुर में जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का दावा—ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर खत्म

इस जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था और अब उनका राजनीतिक सफर समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले 2021 में नंदीग्राम से हारी थीं और इस बार भवानीपुर से भी उन्हें करीब 15 हजार वोटों से पराजित किया गया। अधिकारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी को मुस्लिम मतदाताओं का पूरा समर्थन मिला, खासकर वॉर्ड नंबर 77 में, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों ने उनके पक्ष में मतदान किया। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों का आशीर्वाद मिला, जिसकी बदौलत यह जीत संभव हो सकी। उन्होंने इस जीत को पश्चिम बंगाल की जनता की जीत बताया और कहा कि यह नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व की भी जीत है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मतगणना के दौरान 15वें राउंड तक उन्होंने ममता बनर्जी की बढ़त को खत्म कर दिया और 556 वोटों से आगे निकल गए, जिसके बाद ममता बनर्जी ने पीछे हटना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें खास तौर पर बंगाली हिंदुओं का भरपूर समर्थन मिला। साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) के समर्थकों ने भी उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा कि भवानीपुर में सीपीएम के लगभग 13,000 वोटर्स थे, जिनमें से करीब 10,000 ने उनके पक्ष में मतदान किया, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि बंगाली हिंदुओं के अलावा गुजराती, जैन, मारवाड़ी और पूर्वांचली समुदायों ने भी उन्हें समर्थन दिया। साथ ही सिख समुदाय ने भी खुलकर उन्हें वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.