TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में मई की शुरुआत में झमाझम बारिश और तेज आंधी

Table of Content

अगले कुछ दिनों तक राहत भरे मौसम के आसार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और पूरा शहर सुहावने मौसम की चादर में लिपट गया है। अप्रैल की भीषण गर्मी के बाद मई की शुरुआत में हुई बारिश और तेज आंधी ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आज सुबह लखनऊ में झमाझम बारिश दर्ज की गई, साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। सुबह से ही मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया, जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कुछ देर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसका असर लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार राजधानी में ठंडी हवाओं और बारिश के चलते तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी के कारण लखनऊ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बने रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश व तेज हवाओं की संभावना जताई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Kerala CM VD Satheesan: पीएम मोदी ने नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को दी शुभकामनाएं

Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहायता का आश्वासन देती है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया “केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में...

Banda News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा की

जल जीवन मिशन, बिजली व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज पर हुई समीक्षा बैठक बांदा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी...

Banda News: चिल्ली धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न

श्रीमद्भागवत कथा और गायत्री महायज्ञ बना आकर्षण का केंद्र लखनऊ। जनपद बाँदा के चिल्ली धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ के भव्य समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक...

UP Legislative Council News: सभापति ने राज्यपाल को धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर दिनांक 09 फरवरी को राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गए अभिभाषण के प्रति विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव उन्हें औपचारिक रूप से भेंट किया।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश...

UP Education Reform 2026: योगी सरकार में उच्च शिक्षा ने हासिल की नई ऊंचाइयां

सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी को आशय पत्र, मेट्रो विश्वविद्यालय के लिए नया अध्यादेश लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यापक तथा गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत आयोजित...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.