अजय राय की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष Ajay Rai की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। शुक्रवार को उन्हें लखनऊ स्थित Medanta Hospital Lucknow में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें अचानक चक्कर आया, जिसके बाद वे बेहोश हो गए और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
इस घटना की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया
“उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
