/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बिजनौर में 8 पर्यटन परियोजनाओं के लिए 909 लाख स्वीकृत

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत मुरादाबाद मण्डल के जनपद बिजनौर की विधानसभाओं में पर्यटन विकास की 08 परियोजनाओं के लिए 909 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि से विभिन्न विधानसभाओं में धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण एवं उसके आसपास बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जायेगी। इस कार्य के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये हैं कि सभी कार्यों को गुणवत्ता और समय के साथ पूरा करें।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि बिजनौर जनपद की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन संत शिरोमणि रविदास मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 44 लाख रूपये, सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन उमा महेश आश्रम निजामतपुरा गंज का पर्यटन विकास के लिए 40 लाख रूपये, नूरपुर में स्थित प्राचीन झंडेवाला बाबा मंदिर के लिए 30 लाख रूपये तथा बिजनौर में स्थित बिदुर कुटी स्थल का समेकित विकास के लिए 04 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। यह कार्य सीएनडीएस संस्था द्वारा कराया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि नगीना स्थित श्रीराम लीला बाग मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 111 लाख रूपये, नहटौर में अड्डे वाला बाबा के पर्यटन विकास के लिए 87 लाख रूपये, धामपुर में केड़ीवाले बाबा के पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रूपये तथा धामपुर के अंतर्गत विकासखण्ड अल्लेहपुर धाम में स्थित स्थल के विकास के लिए 112 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आस्था से जुड़े धर्म स्थलों का सर्वांगीण विकास कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में सांस्कृतिक धरोहर के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विकास की परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य अल्पज्ञात धार्मिक स्थलों को सुधार कर एवं वहां बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराकर श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा श्रद्धालुओं को आस्था स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

KGMU Lucknow ने 6 साल के बच्चे की पहली रोबोटिक पायलोप्लास्टी की, उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास

अत्याधुनिक किडनी सर्जरी से मिली राहत संजय मिश्र। लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा उपचार के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। विभाग ने पहली बार छह वर्षीय बच्चे की सफल रोबोटिक-असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (गुर्दे और मूत्रनली के जोड़ की सर्जरी) कर एक...

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.