/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई भर्तियां, बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर फिर शुरू हुई प्रक्रिया

Table of Content

प्रयागराज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य (बीएड) के 107 पदों हेतु संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह कदम प्रदेश में योग्य युवाओं को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह विज्ञापन पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत आता है, जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के कुल 1017 पदों के सापेक्ष बीएड विषय के 107 पद सम्मिलित थे। न्यायालयीय आदेशों एवं अर्हता संबंधी आपत्तियों के चलते पूर्व की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) रेगुलेशन-2014 के अनुरूप अर्हता सुनिश्चित करते हुए पुनः यह संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 12 फरवरी 2026 एवं 11 मार्च 2026 को जारी आदेशों के आधार पर बीएड सहायक आचार्य पद की नई शैक्षिक अर्हता निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जो 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित अर्हता पूर्ण करते हों।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 30 मई 2026 तक आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समाधान (Fee Reconciliation) का अवसर दिया गया है। प्रस्तावित परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
पूर्व में 09 जुलाई 2022 एवं 23 मई 2025 के विज्ञापनों में आवेदन कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा, हालांकि उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। उनके पूर्व आवेदन संख्या की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, ऐसे अभ्यर्थी जो निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करते हैं, वे आवेदन शुल्क वापसी हेतु आयोग को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.