TN

TotaRam News

What's Hot

जनभागीदारी और पारदर्शिता से गांवों के विकास को मिलेगी गति- पंचायती राज मंत्री

Table of Content

लखनऊ। पंचायती राज विभाग द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए राज्य स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव अनिल कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर , प्रमुख सचिव अनिल कुमार तथा मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गुंजन द्विवेदी व उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर संचालन, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी को बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभिन्न सत्रों में पंचायतों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं प्रशासनिक समन्वय को सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
कार्यशाला के दौरान उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’ ने सभी क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की ओर से पंचायती राज मंत्री जी को 10 सूत्रीय मांगो को लेकर अपना ज्ञापन सौंपा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह कार्यशाला ग्रामीण विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को पंचायती राज व्यवस्था की सशक्त कड़ी बताते हुए उनकी भूमिका को नेतृत्वकारी एवं परिणामोन्मुखी बताया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण एवं निधियों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुदृढ़ कार्ययोजना, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के माध्यम से ही समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर मॉडल स्थापित करने पर भी उन्होंने बल दिया।
मंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ द्वारा प्रस्तुत 10 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि सभी मांगों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कराया जाएगा तथा जनहित में उपयुक्त मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक एसएन सिंह, उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, महामंत्री त्रिपुर मिश्रा सहित प्रदेश भर से आए क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने प्रतिभाग किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.