TN

TotaRam News

What's Hot

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Table of Content

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में ललई खेड़ा निवासी उदयराज (42) अपने रिश्तेदार वासुदेव (40), निवासी निजामपुर, थाना गोसाईंगंज (लखनऊ) के साथ बाइक से मंगलपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान मंगलपुरवा कट के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर घेरकर रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला, NCB की बड़ी सफलता

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ मोदी सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के अनुरूप, NCB ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षता में आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न

लखनऊ। उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आज इन्दिरा भवन, लखनऊ में मासिक उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग के सदस्यगण की उपस्थिति में उ0प्र0 सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु विभिन्न विकास...

यूपी-रेरा के 37वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक पेशेवर, सक्षम और उत्तरदायी स्वरूप देने की दिशा में उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए 37वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को एनआईईटी परिसर, ग्रेटर नोएडा में...

बस्ती में पर्यटन विकास के लिए 901 लाख स्वीकृत

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बस्ती जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के लिए 901 लाख रूपये की 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है...

गौशालाओं में कोई भी गोवंश भूखा प्यासा न रहने पाए

लखनऊ। प्रदेश के निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण पोषण के लिए गोआश्रय स्थलों पर भूसे एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने एवं अवस्थापना सुविधाओं की सुनिश्चितता के लिए 01 मई से 15 मई, 2026 तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अवधि में किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा और निदेशालय से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.