TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू में NSI–BOE द्वारा माइक्रोस्कोपिक स्कल बेस एप्रोच पर कैडैवरिक वर्कशॉप आयोजित

Table of Content

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा और उच्च स्तरीय सर्जिकल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बना, जहां न्यूरोसर्जरी विभाग, एनाटॉमी विभाग तथा न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (NSI) – बोर्ड ऑफ एजुकेशन (BOE) के संयुक्त तत्वावधान में “माइक्रोस्कोपिक स्कल बेस एप्रोच” विषय पर एक दिवसीय कैडैवरिक वर्कशॉप का सफल आयोजन 25 अप्रैल 2026 को एनाटॉमी विभाग के कैडैवरिक स्किल लैब में किया गया।

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन प्रो. बी.के. ओझा, विभागाध्यक्ष, न्यूरोसर्जरी एवं डॉ. नवनीत चौहान, विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी के नेतृत्व में किया गया। वहीं डॉ. अंकुर बजाज, आयोजन सचिव, ने वर्कशॉप के समन्वय और संचालन में अहम भूमिका निभाई। वर्कशॉप में कुल 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात से आए प्रतिभागी शामिल रहे। इससे इस आयोजन की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा और उपयोगिता स्पष्ट होती है।

प्रतिभागियों को FTOZ क्रैनियोटॉमी, एक्स्ट्राड्यूरल क्लिनॉइडेक्टॉमी, कैवर्नस साइनस एक्सपोजर और एंटीरियर पेट्रोसेक्टॉमी जैसी अत्याधुनिक स्कल बेस सर्जरी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्कशॉप की सबसे बड़ी विशेषता कैडैवर की उन्नत तैयारी रही। सभी छह फ्रेश-फ्रोजन कैडैवर को विशेष तकनीक से तैयार किया गया, जबकि सामान्यतः केवल एक डेमोंस्ट्रेशन कैडैवर तैयार किया जाता है। इससे प्रत्येक प्रतिभागी को वास्तविक सर्जरी जैसा अनुभव प्राप्त हुआ।

विशेष सिलिकॉन डाई, जो भारत में उपलब्ध नहीं है, अमेरिका से मंगाई गई थी। इसे कैरोटिड धमनियों, इंटरनल जुगुलर शिराओं और वर्टिब्रल आर्टरी में इंजेक्ट किया गया, जिससे संरचनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं—धमनियाँ लाल और शिराएँ नीली रंग में प्रदर्शित हुईं। इस तकनीकी तैयारी को वर्कशॉप से एक दिन पहले लगभग आठ घंटे में डॉ. अंकुर बजाज, डॉ. देबार्शी चटर्जी (कोलकाता) और रेजिडेंट्स की टीम द्वारा पूरा किया गया। एनाटॉमी विभाग के डॉ. नवनीत चौहान ने कैडैवर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देते हैं और युवा डॉक्टरों को अत्याधुनिक सर्जिकल कौशल से सशक्त बनाते हैं। यह वर्कशॉप प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराही गई और इसे उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया, जो भविष्य के न्यूरो सर्जनों को वास्तविक सर्जरी के लिए बेहतर रूप से तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

कैडैवरिक ट्रेनिंग से समझी गई स्कल बेस सर्जरी की जटिलताएं

डॉ. अंकुर बजाज ने बताया कि स्कल बेस सर्जरी दिमाग के निचले हिस्से (खोपड़ी के आधार) में होने वाले ट्यूमर और अन्य जटिल बीमारियों के इलाज के लिए की जाती है। यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होता है, जहां दृष्टि, चेहरे की हरकत, बोलने और निगलने जैसी महत्वपूर्ण क्रियाओं को नियंत्रित करने वाली नसें और प्रमुख रक्त वाहिकाएं स्थित होती हैं। पिट्यूटरी ट्यूमर, मेनिन्जियोमा और श्वान्नोमा जैसे रोगों का इलाज करते समय अत्यधिक सावधानी आवश्यक होती है, क्योंकि थोड़ी सी गलती से दृष्टि हानि, चेहरे का लकवा या स्ट्रोक जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। इसी कारण इस प्रकार की सर्जरी के लिए कैडैवर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण बेहद जरूरी माना जाता है। हाल ही में आयोजित वर्कशॉप में एक विशेष तकनीक का उपयोग किया गया, जिसमें अमेरिका से मंगाई गई सिलिकॉन डाई के माध्यम से धमनियों को लाल और शिराओं को नीले रंग में दर्शाया गया। इससे मानव शरीर की संरचना वास्तविक सर्जरी जैसी स्पष्ट दिखाई दी।

इस तकनीक की मदद से डॉक्टरों को नसों और रक्त वाहिकाओं के जटिल संबंधों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। सामान्यतः एक ही कैडैवर तैयार किया जाता है, लेकिन इस प्रशिक्षण में सभी छह कैडैवर तैयार किए गए, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत अभ्यास का मौका मिला। इस प्रकार की उन्नत ट्रेनिंग डॉक्टरों की सर्जिकल सटीकता को बढ़ाती है, जटिल संरचनाओं को सुरक्षित रखने की क्षमता विकसित करती है और मरीजों में ऑपरेशन के बाद होने वाली जटिलताओं को कम करने में मदद करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.