TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती, पत्रकारों का लखनऊ-अयोध्या दौरा

Table of Content

  • लखनऊ से अयोध्या तक नेपाल के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण कार्यक्रम, साझा विरासत पर फोकस
  • लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों से अयोध्या की रामायण परंपरा तक, यूपी की सांस्कृतिक विरासत हो रहे अवगत
  • उत्तर प्रदेश-नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को पर्यटन से मिली नई दिशा- जयवीर सिंह
  • पत्रकार प्रतिनिधिमंडल के दौरे से मजबूत हो रहा, यूपी-नेपाल सांस्कृतिक जुड़ाव- जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच पर्यटन, संस्कृति और साझा विरासत को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नेपाल के 20 वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। यह दौरा दोनों देशों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा आपसी जन-संपर्क और सौहार्द को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक परंपराओं से अवगत कराया जा रहा है, ताकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिल सके।

लखनऊ में नेपाली पत्रकारों ने जानी विरासत और स्वाद की पहचान
अपने लखनऊ दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित लखनऊ का ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा देखा। अधिकारियों ने उन्हें लखनऊ की पुरानी इमारतों और इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान यह भी बताया गया कि परंपरागत मान्यताओं में लखनऊ को ‘लक्ष्मणपुरी’ कहा जाता है, जिससे भारत और नेपाल के पुराने रिश्तों का पता चलता है। प्रतिनिधियों को लखनऊ की विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त खान-पान की पहचान से भी परिचित कराया गया। लखनऊ को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ का दर्जा प्राप्त है, और यहाँ का खान-पान शहर की परिष्कृत सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाज़ी की परंपराओं को दर्शाता है। यहां का भोजन अपनी विशिष्ट स्वाद परंपरा और तहजीब के कारण पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है। ऐसे में नेपाल के पत्रकार लखनऊ के खानपान और संस्कृति को नजदीक से समझ रहे हैं।

अयोध्या दौरे में दिखेगा रामायण और साझा विरासत का संगम
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल का दौरा अयोध्या में प्रस्तावित है, जहां वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर सहित रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को अयोध्या की धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक महत्व और रामायण काल से जुड़ी कथाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नेपाल के जनकपुर और अयोध्या के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के कारण यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। जनकपुर को माता सीता की जन्मभूमि माना जाता है, जबकि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है। इन्हीं कारणों से दोनों स्थानों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी गहरा है, जो इस दौरे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। यह भ्रमण केवल एक पर्यटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि साझा विरासत को समझने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर भी माना जा रहा है।

जयवीर सिंह बोले: रामायण सर्किट और दीपोत्सव से मजबूत हुए यूपी-नेपाल सांस्कृतिक संबंध
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, “उत्तर प्रदेश और नेपाल केवल भौगोलिक पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी आस्था, सांस्कृतिक परंपराएँ और साझा विरासत गहराई से जुड़ी हुई हैं।उन्होंने कहा कि नेपाल के 20 वरिष्ठ पत्रकारों का यह भ्रमण दोनों देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करने और सांस्कृतिक समझ को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक विरासत से परिचित कराया जा रहा है।

जयवीर सिंह ने कहा कि लखनऊ के पैराणिक महत्व और अयोध्या की रामायण परंपरा भारत-नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती देती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘रामायण सर्किट’ के माध्यम से भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों को विकसित कर रही है, जबकि ‘दीपोत्सव’ जैसे आयोजन इस विरासत को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। ऐसे में विदेशी पर्यटकों की रुचि उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ी है, इस प्रकार के कार्यक्रम दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, सद्भाव और पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। सरकार भविष्य में भी इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से नेपाल के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला सशक्तिकरण विकसित भारत के निर्माण का केंद्र है: डॉ. मनसुख मांडविया

डेस्क। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज ‘स्विगस्‍त्री: सेलिब्रेटिंग वुमेन ऑन द मूव’ कार्यक्रम में भाग लिया। स्विगी द्वारा आयोजित एक इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य महिला डिलीवरी सहयोगियों के जुझारूपन और साहस को सम्मानित करना है। इस कार्यक्रम में स्विगी फूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट की...

गोसाईंगंज में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को गोसाईंगंज में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैघ प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया...

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

डेस्क। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान – आयुर्वेद नवाचार एवं उद्यमिता के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईआईए–आईसीएआईएनई) ने आयुर्वेद क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी उन्नति और उद्यमिता को मजबूती प्रदान करने उद्देश्य से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय , जोधपुर के साथ नई दिल्ली में 27 अप्रैल 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।इस...

सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई भर्तियां, बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर फिर शुरू हुई प्रक्रिया

प्रयागराज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य (बीएड) के 107 पदों हेतु संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह कदम...

धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता व समय पर वितरण की समीक्षा की

डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहें।शिक्षा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.