TN

TotaRam News

What's Hot

‘मन की बात’ से जन-जन को मिल रही नई ऊर्जा व सकारात्मक प्रेरणा

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को डी.वी.एल. लॉन, बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में जनप्रतिनिधियो, गणमान्य लोगो व वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मा0 प्रधानमंत्री निरंतर देशवासियों से जुड़े रहने के बावजूद इस मंच का उपयोग कभी भी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं करते हैं। उन्होंने सदैव इस माध्यम से सकारात्मकता, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के भाव को सशक्त किया है, जिसका देशभर में अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री विभिन्न महत्वपूर्ण एवं प्रेरक विषयों पर चर्चा करते हैं, जो समाज के हर वर्ग को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह देशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि उन्हें प्रधानमंत्री के ऐसे प्रेरणादायक विचार सुनने का अवसर प्राप्त होता है। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी भागीदारी और अधिक सशक्त होती है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
इस अवसर पर आनंद द्विवेदी, विजय मौर्य, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ऋषि चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.