TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू के डॉ. अभिजीत चंद्र को सर्जिकल इनोवेशन के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Table of Content

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के लिए गर्व का क्षण है, जहां गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्र को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था अमेरिकन सोसाइटी ऑफ कोलन एंड रेक्टल सर्जन्स (ASCRS) द्वारा बार्टन होएक्सटर, एमडी बेस्ट वीडियो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को प्राप्त करने वाले भारत के एकमात्र सर्जन बने हैं। यह जानकारी केजीएमयू के डॉ केके सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गयी है।

यह पुरस्कार उन्हें उनके अत्याधुनिक सर्जिकल वीडियो “Fluorescence Enhanced Composite Antropyloric Gluteus Maximus Transposition for Neoanal Reconstruction” के लिए दिया गया है। यह एक जटिल शल्य प्रक्रिया है, जिसमें मरीज की अपनी मांसपेशी का उपयोग कर नया एनल पाथवे बनाया जाता है, जिससे उन मरीजों को राहत मिलती है जो मल नियंत्रण में असमर्थ होते हैं और जिन्हें स्थायी स्टोमा पर निर्भर रहना पड़ता है।

यह पुरस्कार 9 से 12 मई 2026 तक अमेरिका के टैम्पा, फ्लोरिडा में आयोजित होने वाली ASCRS वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में औपचारिक रूप से प्रदान किया जाएगा। बार्टन होएक्सटर अवॉर्ड का नाम दिवंगत डॉ. बार्टन होएक्सटर के नाम पर रखा गया है, जो कोलन और रेक्टल सर्जरी के क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक थे। यह पुरस्कार सर्जिकल शिक्षा और नवाचार में वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। यह उपलब्धि केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग की सर्जिकल नवाचार, शोध और जटिल मामलों में बेहतर उपचार परिणामों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.